पटना। बिहार के वरीय अंपायर आशीष कुमार सिन्हा और आशुतोष कुमार सिन्हा की माता कुमुद सिन्हा का मंगलवार की देर रात निधन हो गया। उनकी तबीयत कुछ दिनों से खराब चल रही थी। मंगलवार को ज्यादा खराब हो गई और उन्होंने अपनी अंतिम सास राजधानी के अस्पताल में ली। स्व. कुमुद सिन्हा अपने पीछे दो बेटे, दो बेटियों समेत पोता-पोती, नाती-नतिनी समेत पूरा हंसता खेलता परिवार छोड़ कर चली गईं। अंपायर आशीष व आशुतोष सिन्हा के पिताजी पशुपति प्रसाद सिन्हा का निधन पहले ही हो चुका है। वे बिहार भवन नई दिल्ली के अधीक्षक पद से अवकाश ग्रहण किये थे।
