Tuesday, June 16, 2026
Home बिहारक्रिकेट मसौढ़ी प्रीमियर लीग क्रिकेट में प्रवीण कुमार सिन्हा चमके पर खुशी टीसीए को मिला गम

मसौढ़ी प्रीमियर लीग क्रिकेट में प्रवीण कुमार सिन्हा चमके पर खुशी टीसीए को मिला गम

by Khel Dhaba
0 comment

मसौढ़ी प्रीमियर लीग सीजन 3 में मंगलवार को लीग का तीसरा मैच खुशी टारगेट क्रिकेट एकेडमी पटना और स्पोर्ट्स यूनियन क्रिकेट एकेडमी काजिसराय के बीच खेला गया।

आज के मैच में खुशी टारगेट क्रिकेट एकेडमी पटना की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 13.4 में 108 रनों पर सिमट गई। खुशी टारगेट क्रिकेट एकेडमी की ओर से अभिषेक आनंद ने सर्वाधिक 53 रनों की पारी खेली।


जवाब में स्पोर्ट्स यूनियन क्रिकेट एकेडमी काजीसराय की टीम ने 19.5 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 111 रन बनाकर मैच को 2 विकेट से जीत लिया। स्पोर्ट्स यूनियन क्रिकेट एकेडमी की ओर से रामाकांत और मोहम्मद जावेद ने क्रमशः 29 और 23 रनों की पारी खेली।

खुशी टारगेट क्रिकेट एकेडमी की ओर से प्रवीण कुमार सिन्हा ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में मात्र 3 रन देकर 3 विकेट हासिल किए जिसमें 3 मेडन ओवर्स शामिल थे। रमाकांत को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार आशीष देव ने दिया।


संक्षिप्त स्कोरकार्ड


खुशी टारगेट क्रिकेट एकडेमी पटना:-108/10 (13.4ओवर्स)
अभिषेक आनंद:- 53 रन (40 गेंद)

रमाकांत :- 1.4 ओवर्स 2 रन 2 विकेट

स्पोर्ट्स यूनियन क्रिकेट एकेडमी काजीसराय:- 111/8 (19.4 ओवर्स)

रमाकांत:- 29 रन (22 गेंद)
मोहम्मद जावेद:- 23 रन (25 गेंद)

प्रवीण कुमार सिन्हा:- 4 ओवर्स 3 मेडेन 3 रन 3 विकेट

मैन ऑफ द मैच:- रमाकांत

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.