Home बिहारफुटबॉल राजकुमार महासेठ मेमोरियल पटना फुटबॉल लीग में राज मिल्क एफसी जीता

राजकुमार महासेठ मेमोरियल पटना फुटबॉल लीग में राज मिल्क एफसी जीता

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। पटना फुटबॉल संघ के तत्वावधान में खेली जा रही राजकुमार महासेठ मेमोरियल पटना सीनियर डिवीजन फुटबॉल लीग में रविवार को खेले गए मैच में राज मिल्क एफसी ने अपना विजय अभियान जारी रखते हुए पार्क माउंट एफसी को 3-1 से पराजित किया। इस सत्र में राज मिल्क की लगातार पांचवीं जीत है।  

साकार कंस्ट्रक्शन प्रा. लिमिटेड द्वारा प्रायोजित  इस लीग के अंतर्गत रविवार को स्थानीय गांधी मैदान ग्राउंड पर पर खेले गए इस मैच में पार्क माउंट और राज मिल्क एफसी के बीच जोरदार टक्कर हुई। पहले हाफ का खेल शुरू होते पार्क माउंट के सीताराम सरदार (तीसरे मिनट) ने गोल कर अपनी टीम को पहले हाफ में 1-0 की बढ़त दिला दी। पहले हाफ में इस गोल को बराबर करने का राज मिल्क एफसी के खिलाड़ियों ने पूरा प्रयास किया पर सफलता हाथ नहीं लगी।

दूसरे हाफ पूरी तरीके से राज मिल्क के नाम रहा। नींबू-पानी के बाद राज मिल्क के खिलाड़ी नई रणनीति के साथ मैदान में उतरे। दूसरे हाफ का खेल शुरू होते ही श्याम कुमार ने 42वें मिनट में गोल कर राज मिल्क के लिए गोल कर मैच को 1-1 की बराबरी पर ला दिया। इस गोल के बाद राज मिल्क के खिलाड़ियों के हौसले बुलंद हो गए और आक्रमण पर आक्रमण विपक्षी खेमे में करने लगे।

खेल के 69वें मिनट में अंकित कुमार ने गोल कर राज मिल्क को 2-1 की बढ़त दिला दी। इसके 12 मिनट बाद दिलिराम संन्यासी ने गोल कर राज मिल्क को 3-1 की बढ़त दिला दी। पार्क माउंट के खिलाड़ियों ने मैच को बराबरी पर लाने का पूरा प्रयास किया पर सफलता हाथ नहीं लगी।

मैच रेफरी रविशंकर ने राज मिल्क के दिलिराम संन्यासी, मोहम्मद मुर्शरफ परवेज और पार्क माउंट के आशीष यादव को पीला कार्ड दिखाया। मैच के अन्य रेफरी हरेंद्र यादव, मिथिलेश कुमार और अरुण हासंदा थे।

कल का मैच

जीएसी : दानापुर यूनाइटेड एफसी बनाम स्टार स्पोर्टिंग एफसी
गांधी मैदान : पटना फुटबॉल एकेडमी बनाम इलेवन स्टार, मोकामा

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights