Tuesday, June 16, 2026
Home बिहारक्रिकेट रुबन कप बेगूसराय सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग की सारी तैयारियां पूरी, मुकाबले कल से

रुबन कप बेगूसराय सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग की सारी तैयारियां पूरी, मुकाबले कल से

by Khel Dhaba
0 comment

बेगूसराय। बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित 22वीं बेगूसराय जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग स्वर्गीय अखिलेश्वर कुमार, स्वर्गीय डॉक्टर आनंद नारायण शर्मा, स्वर्गीय प्रोफेसर विमल चंद्र कुमार की स्मृति में रूबन कप जिला क्रिकेट लीग की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। मुकाबले कल से खेले जायेंगे।


उद्घाटन मुकाबला गांधी स्टेडियम में बेगूसराय नगर क्रिकेट क्लब बनाम बेगूसराय क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाएगा। इसके अलावा तीन और मैदान पर कल से मैच खेले जाएंगे।

मटिहानी में पहला मुकाबला बछवारा क्रिकेट क्लब बनाम मटिहानी ग्रामीण क्रिकेट क्लब के बीच तथा आरकेसी हाई स्कूल मैदान बरौनी में मुकाबला आरकेसी क्रिकेट क्लब बनाम प्ले क्रिकेट क्लब के बीच वहीं फटलाइजर के मैदान में पहला मुकाबला तेघरा क्रिकेट क्लब बनाम नौला क्रिकेट क्लब के बीच होगा।


मीडिया प्रभारी विवेक कुमार ने बताया जिला क्रिकेट लीग में कुल 20 टीमें भाग ले रही हैं जिसे 4 पूलों में बांटा गया है-


पूल A


बेगूसराय क्रिकेट क्लब
बेगूसराय नगर क्रिकेट क्लब बछवाड़ा क्रिकेट क्लब
मटिहानी ग्रामीण क्रिकेट क्लब बलिया क्रिकेट क्लब

पूल B


बरौनी क्रिकेट क्लब
श्रीकृष्ण सिंह क्रिकेट क्लब मटिहानी नगर क्रिकेट क्लब बीहट क्रिकेट क्लब
बेगूसराय ग्रामीण क्रिकेट क्लब

पूल C


आरकेसी बरौनी क्रिकेट क्लब हर्रख क्रिकेट क्लब
प्ले क्रिकेट क्लब
रचियाही क्रिकेट क्लब
छौराही क्रिकेट क्लब

पूल D


तेघरा क्रिकेट क्लब
नौला क्रिकेट क्लब
गढ़पुरा क्रिकेट क्लब
चेरिया बरियारपुर क्रिकेट क्लब बिशनपुर क्रिकेट क्लब

बेगूसराय जिला क्रिकेट लीग का सेमी फाइनल और फाइनल मुकाबले गांधी स्टेडियम में खेले जाएंगे। इस मौके पर रणवीर कुमार, सरवन अर्क प्रेम रंजन पाठक, सनोज मैकगिल, निराला कुमार, मुरारी कुमार शोभित पासवान आदि मौजूद थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.