Tuesday, June 16, 2026
Home बिहारक्रिकेट किशनगंज क्रिकेट लीग में गाड़ीवान मोहल्ला जूनियर 7 विकेट से विजयी

किशनगंज क्रिकेट लीग में गाड़ीवान मोहल्ला जूनियर 7 विकेट से विजयी

by Khel Dhaba
0 comment

किशनगंज। किशनगंज जिला क्रिकेट संघ द्वारा शहीद अशफाक उल्ला खां स्टेडियम खगड़ा किशनगंज में आयोजित बी डिवीजन क्रिकेट लीग में रविवार को गाड़ीवान मोहल्ला जूनियर क्रिकेट क्लब बनाम रेमंड्स क्रिकेट क्लब के बीच 20-20 ओवरों का मैच खेला गया जिसमें गाड़ीवान मोहल्ला जूनियर सात विकेट से जीता।

रेमंड्स क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए रेमंड्स क्रिकेट क्लब ने 18.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 127 रन बनाए। अफजल ने 31 रन एवं रोहित ने 13 रन का योगदान दिया।

गाड़ीवान मोहल्ला जूनियर की ओर से शयान आलम ने 4 विकेट एवं सरवर अली ने दो विकेट हासिल किये।

128 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गाड़ीवान मोहल्ला जूनियर ने 14.5 ओवर में 3 विकेट खोकर आसानी से लक्ष्य को हासिल कर लिया। अली जौहर ने 33 रन एवं सरफराज ने 26 रनों का योगदान दिया। रेमंड्स क्रिकेट क्लब की ओर से बिलाल ने एक विकेट एवं समीर ने 1 विकेट हासिल किये।

शानदार गेंदबाजी 4 विकेट लेने वाले शयान आलम को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। मैन ऑफ द मैच शयान आलम को जिले के सीनियर खिलाड़ी तबरेज आलम उर्फ तब्बू ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया। आज के अंपायर थे फैजल खान एवं विक्रम श्रीवास्तव थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.