पटना। पटना जिला शतरंज संघ व एनएलएम शतरंज अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर बिहार शतरंज के स्तंभ माने जाने वाले अखिल भारतीय शतरंज महासंघ के पूर्व संयुक्त सचिव, ऑल बिहार शतरंज संघ के पूर्व सचिव एवं पटना जिला शतरंज संघ के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय ए आर खान की स्मृति में ए आर खान मेमोरियल खुली ऑनलाइन ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन 11 जुलाई को संध्या 8.00 बजे से छ्रूँी२२.ूङ्मे पर की जाएगी।
यह जानकारी देते हुए प्रतियोगिता के आयोजन सचिव सह पटना जिला शतरंज संघ के सचिव राकेश रंजन ने बताया कि डिजिटल रुप में आयोजित इस प्रतियोगिता में सभी खिलाड़ियों को एक मैच के लिए 3-3 मिनट का समय दिया जायेगा जिसमें खिलाड़ियों को अपने मैच समाप्त करने हैं।
इस प्रतियोगिता में दिल्ली, महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, असम, छत्तीससगढ़, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, झारखंड, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, बिहार आदि राज्यों के लगभग 400 खिलाड़ी भाग लेंगे। यह प्रतियोगिता पूर्ण रुप से नि:शुल्क है। प्रतियोगिता में प्रथम 15 स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार दिया जाएगा साथ हीं अंडर-10, अंडर-15 आयु वर्ग एवं महिला वर्ग के 3-3 उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी पुरस्कृत किया जाएगा। इसके अलावा एक वरिष्ठ खिलाड़ी को भी पुरस्कृत किया जाएगा।
98
previous post