मधुबनी। मधुबनी जिला क्रिकेट संघ ने कोरोना वायरस से संकट में फंसे मजदूर, गरीबों, भिखारियों एवं असहाय लोगों के बीच शनिवार को कच्चा सामान जैसे चावल, दाल, प्याज,आलू और तेल बांटा। जिन का आशियाना नहीं है, खाना नहीं बना सकते हैं उनके बीच बना हुआ खाना बांटा गया। संघ के अध्यक्ष रमन कुमार सिंह ने बताया कि आगे भी इस तरह की मदद की जाती रहेगी। संघ के उपाध्यक्ष संतोष झा ने सारे पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया। संयोजक विकास राठौर ने कहा कि अगर लॉक डाउन आगे बढ़ता है तो हम फिर संघ के सभी सदस्य मदद को तैयार हैं। संघ के पदाधिकारी रवि रंजन ने कहा लॉकडाउन का पालन करने की अपील सबों से की जिले के सारे खिलाड़ियों से अनुरोध भी किया कि स्वस्थ रहें एवं मास्क का प्रयोग करें और हमेशा हैंडवाश करते रहें। इस दौरान संघ के राकेश सिंह (सचिव), छोटू यादव, प्रभात मिंटू, मुराद खान,राजेश रंजन,सुमन झा,अमरेंद्र सिंह,भूषण दास,आलोक तिवारी,दिलीप झा आदि मौजूद थे।
46
previous post