Tuesday, June 16, 2026
Home बिहारक्रिकेट बेगूसराय जिला अंडर-19 क्रिकेट लीग कल से

बेगूसराय जिला अंडर-19 क्रिकेट लीग कल से

by Khel Dhaba
0 comment

बेगूसराय। बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित बेगूसराय जिला अंडर-19 क्रिकेट लीग का उद्घाटन मुकाबला कल से खेला जाएगा। बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश ने बताया कि बेगूसराय जिला अंडर-19 क्रिकेट लीग का आयोजन जिला क्रिकेट संघ के कोषाध्यक्ष राजीव रंजन कक्कू, बेगूसराय जिले के सीनियर क्रिकेटर प्रेम रंजन पाठक की देखरेख में संचालित की जाएगी।

वीरेश ने बताया कि जिले के कुल 16 क्लब की टीमें बेगूसराय जिला क्रिकेट लीग में भाग ले रही है। इसका उद्घाटन मुकाबला नौला और बलिया के बीच गांधी स्टेडियम में कल खेला जाएगा। जिला अंडर-19 क्रिकेट लीग में भाग लेने वाली टीम में बेगूसराय नगर क्रिकेट क्लब, मटिहानी नगर क्रिकेट क्लब, नौला क्रिकेट क्लब, बलिया क्रिकेट क्लब, तेघड़ा क्रिकेट क्लब, बेगूसराय ग्रामीण क्रिकेट क्लब, चेरिया बरियारपुर क्रिकेट क्लब, छोराही क्रिकेट क्लब, खोदावंदपुर क्रिकेट क्लब, मंझौल क्रिकेट क्लब, बरौनी क्रिकेट क्लब, आरकेसी क्रिकेट क्लब की टीमें शामिल है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.