Friday, March 6, 2026
Home Latest शिव थापा और पूजा रानी ओलंपिक परीक्षण स्पर्धा के फाइनल में

शिव थापा और पूजा रानी ओलंपिक परीक्षण स्पर्धा के फाइनल में

by Khel Dhaba
0 comment

टोक्यो। पूर्व विश्व कांस्य पदक विजेता शिव थापा (63 किग्रा) ने कड़े मुकाबले में जीत से पूजा रानी (75 किग्रा) के साथ बुधवार को यहां ओलंपिक परीक्षण मुक्केबाजी प्रतियोगिता के फाइनल में प्रवेश कर लिया जबकि दो अन्य भारतीयों को शुरूआती दौर में हारने के बाद कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

सुबह के सत्र में सेमीफाइनल में चार बार के एशियाई पदकधारी और इस महीने के शुरू में तीसरा राष्ट्रीय खिताब जीतने वाले थापा ने जापान के दाइसुके नारीमात्सु को शिकस्त दी।

एशियाई खेलों की पूर्व कांस्य पदकधारी रानी ने ब्राजील की बीट्रीज सोरेस को सर्वसम्मत फैसले में पराजित किया। रानी ने इस साल एशियाई चैम्पियनशिप में रजत पदक जीता था।

हालांकि पूर्व विश्व जूनियर चैम्पियन निकहत जरीन (महिला 51 किग्रा) और पुरूष वर्ग में वाहलीमपुइया (75 किग्रा) को अपनी सेमीफाइनल बाउट हारने से कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

दोनों मुक्केबाजों ने छोटे ड्रा की बदौलत अंतिम चार चरण में प्रवेश किया था। जरीन को जापान की सना कावानो से हार मिली जबकि वाहलीमपुइया को स्थानीय प्रबल दावेदार युइतो मोरीवाकी ने पराजित किया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights