Tuesday, June 16, 2026
Home बिहारक्रिकेट रितिक रौशन का शतक, यंग ब्वॉयज सीए जीता

रितिक रौशन का शतक, यंग ब्वॉयज सीए जीता

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। पटना जिला के मसौढ़ी शहर में चल रहे प्रकाश पुंज पब्लिक स्कूल अंडर-14 स्कूली क्रिकेट टूर्नामेंट में यंग ब्वायॅज क्रिकेट एकेडमी (मसौढ़ी) ने संतोष इलेवन को 109 रन से हराया।

यंग ब्वॉयज क्रिकेट एकेडमी (मसौढ़ी) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में सात विकेट पर 252 रन बनाये। रितिक रौशन ने नाबाद 124 रनों की पारी खेली। नीतीश ने 55 रन बनाये। कृष ने 22 रन देकर दो विकेट चटकाये।
संतोष इलेवन की टीम 24.2 ओवर में 143 रन पर ऑल आउट हो गई। आकाश ने 49 और प्रसून ने 22 रन बनाये। रोहित राज ने 20 रन देकर तीन विकेट चटकाये। रितिक रौशन को टूर्नामेंट का पहला शतक के लिए डीएन कॉलेज के प्रो उमेश जी ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.