Sunday, June 21, 2026
Home बिहारअन्य योग शिविर आयोजित कर भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ ने दिया ‘12 साल बेमिसाल’ का संदेश

योग शिविर आयोजित कर भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ ने दिया ‘12 साल बेमिसाल’ का संदेश

खिलाड़ियों के सम्मान समारोह का कार्यक्रम भी आयोजित होगा

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 21 जून 2026। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के तत्वावधान में मीठापुर स्थित जैन धर्मशाला में विशेष योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में खिलाड़ियों, युवाओं, बुजुर्गों तथा पूर्व खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।

योग स्वस्थ और संतुलित जीवन की आधारशिला

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सतीश राजू ने कहा कि योग केवल एक दिन का आयोजन नहीं, बल्कि स्वस्थ और संतुलित जीवन जीने की सतत प्रक्रिया है। विकसित भारत के निर्माण के लिए युवाओं का शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ होना बेहद आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ वर्षभर खेल एवं फिटनेस से जुड़ी गतिविधियों का संचालन करता है, जिससे युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास हो सके। खेल और योग एक-दूसरे के पूरक हैं तथा स्वस्थ समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

खेल और फिटनेस को बढ़ावा दे रही हैं सरकारी योजनाएं

सतीश राजू ने केंद्र सरकार की खेल प्रोत्साहन योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि “फिट इंडिया” और “खेलो इंडिया” जैसे अभियान युवाओं को खेल और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कर रहे हैं। बेहतर प्रशिक्षण और सुविधाओं के कारण भारतीय खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन कर रहे हैं।

खिलाड़ियों के सम्मान का अभियान कल से

कार्यक्रम के दौरान पखवाड़ा कार्यक्रम के संयोजक राजेश कुमार यादव ने बताया कि 22 जून से 25 जून तक बिहार के प्रत्येक जिले में खिलाड़ियों का सम्मान किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना और उनके योगदान को सम्मानित करना है।

बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद

योग कार्यक्रम में प्रभारी राजीव रंजन यादव, मोहित श्रीवास्तव, सुमित शर्मा, शंकर गुप्ता, रमेश गुप्ता, अभिराम शर्मा, निलेश दत्त तिवारी, नीरज यादव, नीरज सिन्हा, सुशील कुमार सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.