मधेपुरा, 21 जून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के शुभ अवसर पर जिला प्रशासन मधेपुरा के निर्देशानुसार खेल विभाग एवं महिला बाल विकास निगम के संयुक्त तत्वावधान में बी.पी. मंडल इंडोर स्टेडियम में एक दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया।
अधिकारियों ने किया शिविर का उद्घाटन
शिविर का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष कुमार, जिला योजना पदाधिकारी उमाकांत कुमार, विश्व बंधु राजीव रंजन (आरडब्ल्यूडी) तथा महिला बाल विकास निगम के जिला परियोजना प्रबंधक अमन कुमार ने संयुक्त रूप से किया।
योग को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान
इस अवसर पर जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष कुमार ने कहा कि योग भारत की प्राचीन एवं गौरवशाली विरासत है, जो स्वस्थ शरीर, शांत मन और संतुलित जीवन का आधार प्रदान करता है।
उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सभी लोगों को नियमित रूप से योग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाने का संकल्प लेना चाहिए, ताकि स्वस्थ, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान दिया जा सके। उन्होंने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि मानवता को जोड़ने वाली एक जीवनशैली है।
प्रशिक्षकों ने कराया सामूहिक योगाभ्यास
कार्यक्रम का संचालन शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशक अरुण कुमार ने किया। योग प्रशिक्षक श्रीमती प्रीति कुमारी एवं खेल शिक्षक अमित कुमार आनंद ने योग के विभिन्न आसनों और उनके लाभों की विस्तृत जानकारी दी तथा उपस्थित लोगों को सामूहिक योगाभ्यास कराया।
कई अधिकारी और कर्मी रहे उपस्थित
कार्यक्रम में खेल विभाग के विनय कुमार, रत्नेश कुमार, संतोष कुमार, खेल शिक्षक राकेश कुमार, प्रदीप कुमार सिंह तथा महिला बाल विकास विभाग के राजेश कुमार सहित अन्य कर्मी उपस्थित रहे।