Tuesday, June 16, 2026
Home बिहारकबड्डी बिहार स्टेट अंडर-18 Girls Kabaddi 17 जून से हाजीपुर में

बिहार स्टेट अंडर-18 Girls Kabaddi 17 जून से हाजीपुर में

पटना जिला की टीम घोषित, नाव्या को कमान

by Khel Dhaba
0 comment
बिहार सीनियर पुरुष कबड्डी चैंपियनशिप 2026 की तैयारी

पटना, 15 जून। बिहार राज्य कबड्डी संघ के तत्वावधान में वैशाली जिला कबड्डी संघ की मेजबानी में आगामी 17 से 18 जून तक हाजीपुर के कुशवाहा आश्रम जीए इंटर स्कूल में बिहार राज्य अंडर-18 बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा।

यह जानकारी देते हुए बिहार राज्य कबड्डी संघ के चेयरमैन कुमार विजय सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता में लगभग 300 खिलाड़ी व तकनीकी पदाधिकारी हिस्सा लेंगे। उ‌न्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता की तैयारी आयोजन अध्यक्ष किसलय किशोर और आयोजन सचिव रवि रंजन कुमार की देखरेख में अंतिम चरण में है।

बिहार राज्य कबड्डी संघ के अध्यक्ष अपूर्व सुकांत ने कहा कि इस प्रतियोगिता के आधार पर बालिका टीम का गठन किया जायेगा जो हरिद्वार में 28 जून से 1 जुलाई तक होने वाली प्रथम राष्ट्रीय अंडर-18 कबड्डी प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी।

वैशाली जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि जिले में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन होना गौरव का विषय है और संघ लगातार राज्य और जिले की प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए प्रत्यनशील है।

इस बीच इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाली पटना जिला टीम की घोषणा संयुक्त सचिव सुभाष कुमार ने कर दी है। टीम इस प्रकार है
नाव्या कुमारी (कप्तान), शालू कुमारी, प्रतिभा कुमारी, खुशी कुमारी, जैनव परवीन, सोनम कुमारी, सपना कुमारी, कल्पना कुमारी, राखी सिंह, प्राची कुमारी, मौसम कुमारी, मुस्कान कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, सुजाता कुमारी। कोच-अविनाश कुमार।

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.