Tuesday, June 16, 2026
Home बिहारफुटबॉल Moinul Haque Cup Football में जमालपुर रेल ने सुपौल को हराया

Moinul Haque Cup Football में जमालपुर रेल ने सुपौल को हराया

by Khel Dhaba
0 comment

सहरसा, 16 दिसंबर। 72वीं बिहार राज्य फुटबॉल प्रतियोगिता फॉर एस एम मोइनुल हक कप के अंतर्गत सोमवार यानी 16 दिसंबर को खेले गए मुकाबले में जमालपुर रेल ने सुपौल को 1-0 से हराया। भागलपुर और किशनगंज के बीच खेला गया मैच 0-0 की बराबरी पर समाप्त हुआ।

हाई स्कूल सिमरी बख्तियारपुर सहरसा ग्राउंड पर खेले गए मैच में जमालपुर रेल की ओर से खेल के 63वें मिनट में जर्सी नंबर 11अक्षय कुमार ने गोल किया। मैच में निर्णयाक की भूमिका में रोशन कुमार, राहुल टुड्डू, कैलाश पंडित  और शंकर सिंह थे।

किशनगंज बनाम भागलपुर मुकाबला 0-0 की बराबरी पर समाप्त हुआ। मैच में रेफरी की भूमिका में कैलाश पंडित, सिद्धार्थ, शंकर सिंह और राहुल टुड्डू थे।

सहरसा फुटबॉल संगठन के सचिव अशफाक आलम ने बताया कि 17 दिसंबर को दो मैच खेले जायेंगे। पहला मुकाबला सहरसा बनाम भागलपुर और दूसरा मुकाबला जमालपुर रेल बनाम किशनगंज होगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.