Thursday, March 12, 2026
Home बिहारक्रिकेट West Champaran District Cricket League में द्रोणाचार्य क्रिकेट क्लब विजयी

West Champaran District Cricket League में द्रोणाचार्य क्रिकेट क्लब विजयी

by Khel Dhaba
0 comment

बेतिया, 12 नवंबर। पश्चिमी चंपारण जिला क्रिकेट लीग के अंतर्गत 12 नवंबर यानी मंगलवार को खेले गए मैच में द्रोणाचार्य क्रिकेट क्लब ने विद्यार्थी क्रिकेट क्लब मैनाटार को 2 विकेट से हराया।

बडा रमना स्थित अभिमन्यु क्रिकेट क्लब के मैदान पर खेले गए मैच में विद्यार्थी क्रिकेट क्लब मैनाटार के कप्तान शिवशंकर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया‌। विद्यार्थी क्रिकेट क्लब की ओर से आदित्य ने 55 रन और मिथुन ने 45 रन बनाए और पूरी टीम 154 रन के स्कोर पर ऑल आउट हो गई। द्रोणाचार्य क्रिकेट क्लब की तरफ से आयुष ने 8 ओवर 24 रन देकर 3 और अभिजीत ने 7 ओवर 34 रन देकर 2 विकेट लिये।

जवाब में उतरी द्रोणाचार्य क्रिकेट क्लब की तरफ से सुमंगल ने 56 रन बनाए और राजन ने 12 रन बनाए। द्रोणाचार्य ने 155 रन बना कर 2 विकेट से जीत हासिल कर ली। विद्यार्थी क्रिकेट क्लब की तरफ से आदित्य, शिवशंकर, मिथुन और नजीद ने 2-2 विकेट लिए और आज का मैन ऑफ द मैच सुमंगल कुमार को दिया गया। कल का मैच महाराजा क्रिकेट क्लब और विद्यार्थी क्रिकेट क्लब मैनाटार के बीच बड़ा रमना स्थित अभिमन्यु क्रिकेट क्लब मैदान पर खेला जाएगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights