Sunday, March 15, 2026
Home बिहारक्रिकेट Women’s U-19 T20 Trophy : गुजरात ने बिहार को 10 विकेट से हराया

Women’s U-19 T20 Trophy : गुजरात ने बिहार को 10 विकेट से हराया

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 8 अक्टूबर। हार से शुरू और हार पर खत्म। यह है बिहार वीमेंस अंडर-19 क्रिकेट टीम का हाल। पूल ए में खेल रही बिहार टीम अपना आखिरी लीग मुकाबला गुजरात से हार गई। गुजरात ने उसे पूरे दस विकेट से मात दिया।

गुजरात की टीम पूल ए में अपने सभी मैच जीती और क्वार्टरफाइनल के लिए क्वालिफाई कर गई है। बिहार ने पांच में से एक मैच जीती और प्वाइंट टेबल में पांचवें नंबर रही।

चेन्नई के टीआई मुरुगप्पा ग्राउंड पर खेले गए इस मैच में बिहार की बेटी स्मृति सिंह (क्रिकेट प्रशासक सुनील रोहित व अरुण सिंह की भांजी) के प्रशिक्षण में खेल रही गुजरात टीम के खिलाड़ी हर क्षेत्र में बिहार पर भारी पड़े। गेंदबाजी में पुसती एस नादकरणी, निधिबेन एन देसाई और दीया वरधानी ने 3-3 विकेट चटकाये बिहार को मात्र 55 रन पर ऑल आउट कर दिया। वहीं बल्लेबाजी में श्रेया के खलासी ने नाबाद 37 और चार्ली सोलंकी ने नाबाद 15 रन की पारी खेली।

चेन्नई के टीआई मुरुगप्पा ग्राउंड पर खेले गए मैच में टॉस गुजरात ने जीता और बिहार को बैटिंग का न्योता दिया। बस अक्षरा गुप्ता विकेट पर टिकीं और 57 गेंदों में 29 रन बनाये। बाकी सारे फेल हो गए। बेबी रोजी ने नाबाद 7 रन की पारी खेली। दीपा कुमारी ने 6 रन बनाये। बिहार की टीम 19.5 ओवर तक खेली पर रन बने मात्र 55 सभी विकेट खोकर।
अगर पूरे टूर्नामेंट में देखा जाए तो बैटिंग में बिहार की ओर से अक्षरा गुप्ता का परफॉरमेंस सबसे बेहतर रहा। दो मैच खेलीं और दोनों में बेहतर प्रदर्शन किया। अंडर-15 से प्रोमोट हुई अक्षरा गुप्ता अपने प्रोमोशन को सही साबित किया।

जवाब में गुजरात ने 56 रन के लक्ष्य को 6.4 ओवर में बिना विकेट खोए प्राप्त कर लिया।

संक्षिप्त स्कोर

बिहार : 19.5 ओवर में 55 रन पर ऑल आउट अनन्या तिवारी 2, अक्षरा गुप्ता 29, पुष्पांजलि 1, अंजली पंडित 2, दीपा कुमारी 6, बेबी रोजी नाबाद 7, जूली कुमारी 1, हर्षित मिश्रा 1 पुसती एस नादकरणी 3/10, निधिवेन एन देसाई 3/5, संचिता एस चंगलानी 1/15, दीया वरधानी 3/4

गुजरात : 6.4 में बिना विकेट खोए 56 रन, श्रया के खलासी नाबाद 37, चार्ली सोलंकी नाबाद 15

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights