Tuesday, June 16, 2026
Home बिहारकबड्डी बिहार SGFI बालिका अंडर-14 कबड्डी में भागलपुर, एकलव्य,सीवान,भोजपुर व बक्सर अगले चक्र में

बिहार SGFI बालिका अंडर-14 कबड्डी में भागलपुर, एकलव्य,सीवान,भोजपुर व बक्सर अगले चक्र में

by Khel Dhaba
0 comment

समस्तीपुर, 28 सितंबर। खेल विभाग, बिहार और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण की संयुक्त तत्वावधान में जिला प्रशासन समस्तीपुर की मेजबानी में स्थानीय पटेल मैदान स्थित इंडोर हॉल में चल रही राज्य स्तरीय विद्यालय बालिका अंडर-14 कबड्डी प्रतियोगिता के तीसरे दिन भागलपुर, एकलव्य, सीवान, भोजपुर व बक्सर की टीम ने अपने-अपने लीग मुकाबला जीत कर अगले राउंड में अपना स्थान पक्का किया।

दर्शकों ने भरा रहा इंडोर हॉल

दर्शकों से खचाखच भरे इंडोर हॉल में तालियों की गड़गड़ाहट के बीच तीसरे दिन खेले गए मुकाबले में पश्चिमी चंपारण ने सुपौल को 17-10, सीवान ने पूर्वी चंपारण को 48-8, कटिहार ने कैमूर को 35-8 एवं किशनगंज ने सीतामढ़ी जिले की टीम को 32-29 से पराजित कर प्रतियोगिता के अगले चक्र में प्रवेश किया।

यह रहा मैचों का परिणाम

इसी तरह लखीसराय ने दरभंगा को 29-15, भोजपुर ने अररिया को 52-9, बक्सर ने जमुई को 42-10 एवं जहानाबाद ने सहरसा को 48-7 से हराकर लीग मुकाबले के दूसरे राउंड में स्थान पक्का किया। वहीं लीग राउंड के दूसरे चक्र में मधेपुरा ने नालंदा को 69-10, भागलपुर ने मेजबान समस्तीपुर को 46-09, एकलव्य बिहार की टीम ने गोपालगंज को 57-11 से पराजित कर प्रतियोगिता के लीग राउंड के तीसरे चक्र में प्रवेश किया।

ये कर रहे हैं मैचों का संचालन

इन सभी मुकाबले में नेशनल रेफरी राणा रणजीत सिंह व अरुण कुमार कुमार के नेतृत्व में गया के आनंद शंकर तिवारी व प्रिंस कुमार, बक्सर के जयशंकर चौधरी व मोनू ओझा, पटना के अविनाश कुमार व ऋषिकेश एवं सुभाष कुमार, दरभंगा की ज्योति कुमारी, बेगूसराय के नंदन कुमार, सहरसा के रवि कुमार, जावेद सिद्दीकी ने निर्णायक की भूमिका निभाई। मौके पर जिला खेल पदाधिकारी आकाश,एंव जिला कबड्डी संघ के राजीव मिश्रा, सहायक वरुण कुमार सिंह, शिक्षक सुभीत कुमार सिंह जितेंद्र कुमार, राजीव तिवारी, राहुल कुमार, रजनीश कुमार पाण्डेय, उमेश कुमार सहित कई खेल शिक्षक मौजूद थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.