Saturday, February 14, 2026
Home Slider पीडीसीए का दो दिवसीय umpire and scorer सेमिनार 14 सितंबर से संघ के कार्यालय में

पीडीसीए का दो दिवसीय umpire and scorer सेमिनार 14 सितंबर से संघ के कार्यालय में

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 13 सितंबर। पटना जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में दो दिवसीय अंपायर व स्कोरर सेमिनार 14 सितंबर यानी शनिवार से आयोजित किया जायेगा।

यह जानकारी देते हुए पटना जिला क्रिकेट संघ के सचिव राजेश कुमार और उपाध्यक्ष रहबर आबदीन ने संयुक्त रूप से बताया कि सेमिनार संघ के कार्यालय पुष्पांजलि कॉम्प्लेक्स, बोरिंग रोड में सुबह 11.00 बजे से शुरू होगा। इस सेमिनार में तकनीकी जानकारी बीसीसीआई के नेशनल पैनल अंपायर रविशंकर देंगे। साथ ही इस दौरान इन सबों की परीक्षा भी ली जायेगी और इन्हें सर्टिफिकेट भी दिया जायेगा।

इन दोनों कहा कि योग्य अंपायर व स्कोरर के बिना किसी भी मैच का सफल आयोजन नहीं हो सकता है। समय के अनुसार क्रिकेट खेल के नियम बदलते रहते हैं। सेमिनार में इन्हें नई जानकारियों से अवगत कराया जायेगा जो न केवल इनके लिए बल्कि संघ के लिए फायदेमंद होगा। संघ चाहता है कि उसके द्वारा आयोजित होनी वाली क्रिकेट लीग निष्पक्ष तरीके से हो।

इन दोनों ने कहा कि इस सेमिनार में भाग लेने वाले के लिए फॉर्म भर चुके सभी अंपायर व स्कोरर को अपने साथ आधार कार्ड का ऑरिजिनल और फोटो कॉपी साथ लेकर आना होगा। साथ ही अगर किन्हीं के पास अंपायर व स्कोरर से संबंधित पहले का कोई सर्टिफिकेट पहले का हो तो उसे जरूर लेकर आयेंगे।

इस में भाग लेने के लिए भाग लेने का फॉर्म भर चुके व्यक्ति को इससे संबंधित कोई अन्य जानकारी चाहिए तो वे मुकेश कुमार सिंह से मोबाइल नंबर 93342 60029 संपर्क कर सकते हैं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights