Wednesday, June 17, 2026
Home बिहार World Cadet Under-8 Chess में बिहार की अंकिता को नौवां स्थान

World Cadet Under-8 Chess में बिहार की अंकिता को नौवां स्थान

by Khel Dhaba
0 comment

बातुमी (जार्जिया) में संपन्न विश्व कैडेट शतरंज चैंपियनशिप के अंडर-8 आयु वर्ग में बिहार की अंकिता राज को नौवां स्थान प्राप्त हुआ। यह प्रतियोगिता दो चरणों मे सम्पन्न हुई। प्रथम चरण में साढ़े चार अंक बनाकर अंकिता ने दूसरे चरण में प्रवेश किया। दूसरे चरण में ग्रुप बी में पांचवे स्थान पर रही भारत की ही नक्षत्रा के विरुद्ध इन्हें दो मैच खेलने थे। इस दो मैचों में अंकिता ने डेढ़-आधे के अंतर से मुकाबला जीत लिया।

ज्ञात हो कि इस प्रतियोगिता में 37 देशों के 288 खिलाड़ियों ने भाग लिया। भारत की ओर से इस विश्व कैडेट शतरंज प्रतियोगिता में कुल 23 खिलाड़ियों ने भाग लिया था जिसमे से चार बालिका अंडर 08 आयु वर्ग में भाग ले रही थी। भारत की ओर से अपने वर्ग में अंकिता ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए नौवां स्थान प्राप्त किया। अंकिता के इस प्रदर्शन पर अखिल बिहार शतरंज संघ की ओर अध्यक्ष दिलजीत खन्ना , सचिव धर्मेंद्र कुमार समेत सभी पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.