Tuesday, June 16, 2026
Home बिहारअन्य Madhepura district स्कूल खेलकूद का शानदार आगाज

Madhepura district स्कूल खेलकूद का शानदार आगाज

by Khel Dhaba
0 comment

मधेपुरा, 29 अक्टूबर। कला संस्कृति एवं युवा विभाग तथा जिला प्रशासन मधेपुरा के संयुक्त तत्वावधान में मधेपुरा जिला स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का उद्घाटन संत अवध कृति क्रीड़ा मैदान में जिलाधिकारी विजय प्रकाश मीणा ने झंडोत्तोलन कर और दीप प्रज्ज्वलित और मशाल जला कर किया।
इस मौके पर जिलाधिकारी श्री मीणा ने कहा कि खेल ही जीवन जिससे हम शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से फिट रह सकते हैं। खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलना चाहिए खेल ही एक ऐसा जगह है जिसे हमें टीम भावना के रूप में जीने के लिए सिखाता है।

क्रार्यक्रम की अध्यक्षता उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा सह वरीय उपसमाहर्ता श्रीमती निकिता ने की। श्री निकिता ने कहा कि जिला स्तर पर चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिला का प्रतिनिधित्व करेंगे।

कार्यक्रम का संचालन शारीरिक शिक्षा शिक्षक सह सचिव मधेपुरा जिला कबड्डी संघ अरुण कुमार ने किया। परिणाम की जानकारी सचिव श्री कुमार ने बताया कि अंडर-14 600 मीटर बालक वर्ग में प्रणव कुमार (दार्जिलिंग पब्लिक स्कूल मधेपुरा) प्रथम, हंसो कुमार (मध्य विद्यालय दुर्गापुर पुरैनी) द्वितीय, मोहम्मद इरशाद (सुखासन चकला) तृतीय स्थान पर रहे।

600 बालिका वर्ग में सत्यम कुमारी (हनुमान नगर बेला) प्रथम, शिवानी कुमारी (देवी साह मध्य विद्यालय जीवछपुर) द्वितीय, काजल कुमारी देवी (जीवछ) तृतीय स्थान पर रहे।

19 वर्ष बालक 800 मीटर में रितेश कुमार (भानटेकठी) प्रथम, सत्यम कुमार (रासबिहारी मधेपुरा) द्वितीय, मखुश कुमार (एस एन पी एम) तृतीय स्थान पर रहे।

बालिका वर्ग में अंडर-19 800 मीटर में सिमरन (भान टेकठी) प्रथम, गुजन कुमारी (भान टेकठी) द्वितीय, अंशु कुमारी (केशव कन्या मधेपुरा) तृतीय स्थान पर रहे।

बालक अंडर-17 800 मीटर में आशीष कुमार (कलासन) प्रथम, एकलव्य राज (टीपी कॉलेज मधेपुरा) द्वितीय, ज्योतिष कुमार (एसएनपीएम) तृतीय स्थान पर रहे।

अंडर-17 बालिका वर्ग 800 मीटर में प्रीति कुमारी (आमारी मुरलीगंज) प्रथम, सोनी कुमारी (आमारी) द्वितीय, अंजली कुमारी (भान टेकठी) तृतीय स्थान प्राप्त की।

प्रतियोगिता जिला खेल प्रशिक्षक संत कुमार की देखरेख में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में उपविकास आयुक्त नितिन कुमार सिंह,अपर समाहर्ता अरुण कुमार सिंह,अनुमंडल पदाधिकारी धीरज कुमार सिन्हा,भूमि उप समाहर्ता सुजीत कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी मनोहर साहु, जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी चंदन कुमार, वरीय उपसमाहर्ता निखिल कुमार, जिला योजना पदाधिकारी कुंदन कुमार सिंह, जिला बाल विकास पदाधिकारी रश्मि कुमारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी शिक्षा मिथिलेश कुमार निजी विद्यालय संघ के अध्यक्ष किशोर कुमार प्रवक्ता मानव कुमार सिंह सचिव चंद्रिका यादव, वॉलीबॉल के सचिव अनिल राज, खो-खो के सचिव बालकृष्ण कुमार, शतरंज के सचिव अनुज कुमार, गुलशन कुमार थे। निर्णायक भूमिका में प्रेम कुमार राहुल कुमार आनंद कुमार संतोष कुमार राजीव कुमार विनय कुमार सिंह रत्नेश कुमार संतोष कुमार ने अग्रणी भूमिका निभाई।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.