Sunday, June 21, 2026
Home Slider ईस्ट जोन बैडमिंटन : बिहार की सलोनी महिला एकल के फाइनल में

ईस्ट जोन बैडमिंटन : बिहार की सलोनी महिला एकल के फाइनल में

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। बिहार की सलोनी कुमारी ने योनेक्स सनराइज ईस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप के महिला एकल के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। सलोनी का फाइनल में मुकाबला यूपी की अमोलिका सिंह से होगा।

बाल अंडर-19 के युगल में बिहार के अमृत राज और राज आर्यन की जोड़ी ने फाइनल में प्रवेश कर लिया है। खिताब के लिए बिहार की यह जोड़ी यूपी के अंश विश्वाल गुप्ता और उज्ज्वल की जोड़ी से भिड़ेगी।

महिला एकल के सेमीफाइनल में बिहार की सलोनी ने झारखंड की मनीषा राम तिर्की को 21-14,21-16 से हराया।
बालक अंडर-19 युगल के सेमीफाइनल में बिहार के राज आर्यन और अमृत राज की जोड़ी ने ओड़िशा के आमया नायक और तासिफ खान की जोड़ी को 21-19,8-21, 21-11 से पराजित किया।
बिहार की जूनियर टीम ने टीम चैंपियनशिप में कांस्य पदक अपने नाम कर लिया है। इस टीम में राज आर्यन, अमृत राज, कार्तिक कुमार और सक्षम वत्स शामिल थे। यह जानकारी बिहार बैडमिंटन संघ के सचिव केएन जायसवाल ने दी। यह पहला मौका है जब बिहार के खिलाड़ियों ने ईस्ट जोन चैंपियनशिप के दो इवेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की की है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.