धनबाद। धनबाद जिला योगासना स्पोर्ट्स एसोसिएशन के दो खिलाड़ी अंजु दत्ता एवं दीपशिखा दान गोवा में आयोजित 37वां नेशनल गेम्स में आर्टिस्टिक योगासन इवेंट में झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगी। इनकी इस उपलब्धि पर खिलाड़ियों एवं उनके कोच प्रदिप्ता बनर्जी को राज्य संघ के महासचिव विपिन कुमार पाण्डेय, जिला संघ के संरक्षक परीक्षित पाण्डेय, मंजीत सिंह, अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, उपाध्यक्ष डा.शैलेश कुमार, विरेन्द्र रवानी, दीपांकर बरारी, प्रियंका कुशवाहा, आरती कुमारी सिंह, आरती शर्मा, नेहा कपूर, प्रियंका कुशवाहा, कुमारी अनामिका, संजय यादव, जशपाल सिंह, विजय कुमार विशाल, राज कपूर, अशोक गुप्ता एवं सभी सदस्यों ने उन्हें बधाई दी। यह जानकारी संघ के सचिव कुणाल कुमार ने दी।
59