Monday, June 22, 2026
Home Slider T20 विश्व कप : जेसन रॉय का अर्धशतक, इंग्लैंड ने बांग्लादेश को आठ विकेट से हराया

T20 विश्व कप : जेसन रॉय का अर्धशतक, इंग्लैंड ने बांग्लादेश को आठ विकेट से हराया

by Khel Dhaba
0 comment

अबुधाबी। इंग्लैंड ने शानदार गेंदबाजी के बाद सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय (61) के अर्धशतक से आईसीसी पुरूष टी20 विश्व कप के सुपर 12 के ग्रुप एक के अपने दूसरे मैच में बांग्लादेश को आठ विकेट से हराकर दूसरी जीत दर्ज की। पिछले मैच में वेस्टइंडीज पर शानदार जीत दर्ज करने वाली इंग्लैंड की टीम ग्रुप एक तालिका में चार अंक लेकर पहले स्थान पर है।

इंग्लैंड की गेंदबाजी के आगे बांग्लादेश की टीम लगातार अंतराल पर विकेट गंवाने के कारण नौ विकेट पर 124 रन ही बना सकी।

प्लेयर आफ द मैच जेसन रॉय और जोस बटलर ने टीम को अच्छी शुरूआत दिलायी। जेसन रॉय ने 38 गेंद में पांच चौके और तीन छक्के जड़ित अर्धशतकीय पारी खेली जिससे इंग्लैंड ने 14.1 ओवर में दो विकेट पर 126 रन बनाकर जीत हासिल की।

टीम ने हालांकि जोस बटलर (18) का विकेट पावरप्ले में 39 रन पर ही गंवा दिया था। इससे पावरप्ले में टीम का स्कोर एक विकेट पर 50 रन था। लेकिन शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों ने टीम की जीत सुनिश्चित की।

जेसन रॉय और डेविड मलान के बीच दूसरे विकेट के लिये 48 गेंद में 73 रन की साझेदारी बनी। यह भागीदारी 13वें ओवर में शोरिफुल इस्लाम ने तोड़ी।

डेविड मलान 25 गेंद में तीन चौके से 28 रन और जॉनी बेयरस्टो आठ रन बनाकर नाबाद रहे।

इससे पहले बांग्लादेश के लिये मुश्फिकुर रहीम 29 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे जबकि कप्तान महमूदुल्लाह ने 19 रन का योगदान दिया। अंत में नासुम अहमद ने नौ गेंद में दो छक्के और एक चौके से नाबाद 19 रन बनाकर बांग्लादेश को 124 रन तक पहुंचाने में मदद की।

इंग्लैंड के लिये लिये फिर आल राउंडर मोईन अली ने पावरप्ले में दो विकेट झटके, उन्होंने 18 रन देकर दो विकेट चटकाये। टिमाल मिल्स ने अंतिम ओवर में दो खिलाड़ियों को आउट कर अपने चार ओवर में 27 रन देकर तीन विकेट हासिल किये।

लियाम लिविंगस्टोन ने तीन ओवर में 15 रन देकर दो विकेट चटकाये जबकि क्रिस वोक्स ने चार ओवर में महज 12 रन दिये और एक विकेट भी झटका।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

About Links

Useful Links

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

ब्लास्टर ने जीता SCHOOL CRICKET LEAGUE सीजन-5 का खिताब PATNA DISTRICT SENIOR DIVISION LEAGUE : केएनसीसी के प्रखर ज्ञान का शतक Khelo India Youth Games : संभावित बिहार खो-खो टीम का ट्रेनिंग कैंप 12 अप्रैल से मुंगेर में BCA MENS U23 ONE DAY TROPHY : पटना और बेगूसराय के बीच होगा खिताबी मुकाबला

@2025 – All Right Reserved.

Facebook Twitter Instagram Linkedin Youtube Email