एशियन एथलेटिक संघ एवं सऊदी अरबिया एथलेटिक्स संघ के संयुक्त तत्वावधान में प्रिंस नायेफ स्पोर्ट्स सिटी स्टेडियम इन दमाम, सऊदी अरबिया में आगामी 15 से 18 अप्रैल तक आयोजित 6वी एशियन अंडर-18 एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करने के लिए झारखंड राज्य से मोराबादी, रांची साईं के ट्रेनी साकेत मिंज (400 मीटर, मिडले रिले) एवं हजारीबाग के अफरोज अहमद (ऊंची कूद) में भाग लेने के लिए देर रात नई दिल्ली से भारतीय एथलेटिक्स टीम के साथ रवाना हुए।
ज्ञातब्य हो पटना में 10 से 12 मार्च 2025 तक आयोजित 20वीं राष्ट्रीय यूथ एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में साकेत मिंज ने 400 मीटर 47.63 सेकेंड एवं अफरोज अहमद ने 2.04 मीटर ऊंची कूद कर राज्य के लिए स्वर्ण पदक जीता था इसी के आधार पर इन्हें भारतीय एथलेटिक्स टीम में शामिल किया गया।
राज्य के दोनों एथलीटों को खेल सचिव मनोज कुमार, खेल निदेशक संदीप कुमार,झारखंड एथलेटिक्स संघ प्लानिंग कमिटी के चेयर मैन डॉ मधुकांत पाठक, जे. ए. अध्यक्ष सी. डी. सिंह,सचिव एस. के. पांडेय, रांची जिला एथलेटिक्स सचिव,प्रभाकर वर्मा,साईं रांची के सहायक निदेशक करण साधवानी,साईं एथलेटिक्स प्रशिक्षक बिनोद कुमार सिंह, तीरंदाजी सोमेंद्र, हॉकी कोच जगन टोपनो, बी महापात्रा , हजारीबाग जिला एथलेटिक्स सचिव अजीत साहू समेत संघ के पदाधिकारियों ने राज्य के दोनों एथलीटों को शुभकामना दी।