रांची। सुब्रतो कप सोसायटी द्वारा नई दिल्ली में चल रहे ऑल इंडिया सुब्रतो कप अंडर-17 बालिका फुटबॉल चैंपियनशिप में झारखंड की टीम का सुहाना सफर जारी है। झारखंड की टीम संत पैट्रिक स्कूल ने त्रिपुरा की टीम को 5-0 से हरा कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। है। झारखंड की ओर से अल्फा कंडूलना ने दो, रेशमी मिंज ने 1 और रिया वर्मा ने दो गोल दागे हैं।
इस टूर्नामेंट में अबतक कुल 44 गोल झारखंड की ओर से दागे गए हैं। दिल्ली की टीम को 23-0, गुजरात को 9-1 और केरल को 7-0 से हराया है।
झारखंड की टीम इस सफलता पर खेल सचिव मनोज कुमार, खेल निदेशक सुशांत गौरव,उपनिदेशक खेल श्री
राज किशोर खाखा समेत खेल विभाग के अधिकारियों ने खिलाड़ियों एवम टीम के कोच बिना केरकेटा, खेल विभाग के पूर्व प्रशिक्षक निर्वतमान खेल शिक्षक सह टीम मैनेजर प्रभात रंजन तिवारी को बधाई दी।