15 से 17 अप्रैल गणपत राय इंडोर राँची में आयोजित सब जूनियर बालक बालिका राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के दूसरे दिन आज फ्री स्टाइल बालक में 10 गोल्ड एवं 4 गोल्ड बालिकाओं का मुकाबला हुआ। जिसमें झारखंड के चंचला कुमारी ने 43 केजी भार वर्ग में झारखंड को रजत पदक लाया।
55 किलोग्राम वजन वर्ग में बिहार के सुमन ने रजत पदक जीता।
आज के कुश्ती के मैच की शुरुआत भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया एवं साथ ही मेडल सिरोमनि के दौरान उन्हें मेडल पहनाकर सम्मानित किया और और उन्हें बधाई दी साथ ही उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस इस मौके पर झारखंड कुश्ती संघ के अध्यक्ष भोला नाथ सिंह समेत कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।