रांची। शहर के ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव इंडोर स्टेडियम में चल रही 30वी सीनियर नेशनल सेपकटकरा चैंपियनशिप के दूसरे दिन खेले गए मैचों में मणिपुर, नागालैंड और असम के खिलाड़ियों का दोनों वर्गों में जलवा रहा। मेजबान झारखंड टीम को सभी मैचों में हार मिली।
दूसरे दिन मुख्य अतिथि प्रिंसीपल अकाउंटेंट जनरल झारखंड चंद्रमौली सिंह थे एवं विशिष्ट अतिथि मनरखन महतो (चेयरमैन मनन विद्या) थे, जिन्होने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया एवं उनका उत्साहवर्धन किया। इन दोनों अतिथियों का मोमेंट देकर सम्मानित किया गया।

इसके साथ साथ संजीव प्रसाद, प्रियदर्शी अमर, शशिकांत मिश्र, मिथलेश साहू ,पांडे शिशिरकान्त ,नीरज चितलांगिया आदि ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
आज टीम इवेंट एवं रेगू इवेंट की प्रतिस्पर्धा हुई जिसमें विभिन्न टीमों के परिणाम इस प्रकार रहे:-
पुरुष वर्ग : एसएसबी ने दिल्ली को 3-0, नागालैंड ने आंध्रप्रदेश को 2-1, मणिपुर ने झारखंड को 3-0, तमिलनाडु ने असम को 3-0, एसएसबी ने नागालैंड को 3-0, मणिपुर ने यूपी को 3-0, तमिलनाडु ने झारखंड को 3-0, दिल्ली ने आंध्रप्रदेश को 3-0, मणिपुर ने असम को 3-0, यूपी ने झारखंड को 2-1, एसएसबी ने आंध्रप्रदेश को 3-0, तमिलनाडु ने यूपी को 2-1 से हराया।

महिला वर्ग : दिल्ली ने नागालैंड को 3-0, असम ने झारखंड को 3-0, मणिपुर ने तमिलनाडु को 3-0, यूपी ने असम को 3-0, मणिपुर ने असम को 3-0, तेलंगाना ने दिल्ली को 2-1, एसएसबी ने ओड़िशा को 3-0, यूपी ने नागालैंड को 2-1, तेलंगाना ने झारखंड को 3-0, मणिपुर ने ओड़िशा को 3-0, नागालैंड ने झारखंड को 3-0, नागालैंड ने दिल्ली को 3-0, यूपी ने तेलंगाना को 2-1, एसएसबी ने असम को 3-0, नागालैंड ने तेलंगाना को 2-1, मणिपुर ने एसएसबी को 2-1, यूपी ने झारखंड को 3-0, दिल्ली ने झारखंड को 3-0 से हराया।