Monday, February 9, 2026
Home बिहारक्रिकेट पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में पार्थ की शतकीय पारी

पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में पार्थ की शतकीय पारी

पंचशील सीसी की वाईएसी राजेंद्रनगर पर 37 रन से शानदार जीत

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 5 फरवरी। पार्थ (नाबाद 134 रन, 105 गेंद, 17 चौका) की शानदार शतकीय पारी की बदौलत पंचशील सीसी ने अधिकारी मदन मोहन प्रसाद मेमोरियल पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की।
अल्फा स्पोट्र्स एकेडमी ग्राउंड पर खेले गए मैच में पंचशील क्रिकेट क्लब ने वाईएसी राजेंद्र नगर को 37 रनों से पराजित किया। पार्थ ने इस सत्र का पटना जिला सीनियर क्रिकेट लीग का पहला शतक जमाया है।

पंचशील सीसी की सधी हुई बल्लेबाजी

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंचशील सीसी की शुरुआत हालांकि खास नहीं रही और कप्तान सोनू कुमार जल्दी पवेलियन लौट गए। इसके बाद पार्थ कुमार ने एक छोर संभालते हुए धैर्य और आक्रामकता का बेहतरीन संतुलन दिखाया। उन्होंने 105 गेंदों पर नाबाद 134 रन बनाए, जिसमें 17 शानदार चौके शामिल रहे।

मध्यक्रम में आयुष शर्मा ने 44 गेंदों पर 53 रन बनाकर स्कोर को मजबूती दी। इन दोनों बल्लेबाजों की बदौलत पंचशील सीसी 37.5 ओवर में 266 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। अभिषेक ने 15 और अनिरुद्ध राज ने 14 रन बनाये। अतिरिक्त के सहारे 36 रन बने।

वाई ए सी राजेंद्र नगर की ओर से गेंदबाजी में दीपू कुमार ने संघर्ष दिखाते हुए 3 विकेट झटके, जबकि पुष्कर और हिमांशु को 2-2 सफलता मिली।

लक्ष्य का पीछा करते हुए लड़खड़ाई राजेंद्र नगर

267 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वाई ए सी राजेंद्र नगर की टीम की शुरुआत भी खराब रही और कप्तान सूरज कुमार जल्दी आउट हो गए। इसके बाद दीपू कुमार (39 रन) और आदित्य राज (44 रन) ने पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन बड़े लक्ष्य के दबाव में टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही।

मैच में एक समय उम्मीद जगाने का काम हिमांशु ने किया, जिन्होंने 41 गेंदों पर 68 रन की आक्रामक पारी खेली और तेजी से रन बटोरे। अंतिम ओवरों में हरिओम कृष्ण शर्मा ने नाबाद 37 रन बनाकर संघर्ष जारी रखा, लेकिन रन रेट ज्यादा होने के कारण टीम लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी और 40 ओवर में 7 विकेट पर 229 रन ही बना पाई।

पंचशील की अनुशासित गेंदबाजी

पंचशील सीसी की ओर से गेंदबाजी में प्रियांशु प्रतीक सबसे प्रभावी रहे। उन्होंने 8 ओवर में मात्र 31 रन देकर 2 महत्वपूर्ण विकेट झटके। इसके अलावा मोहित कुमार, मोहम्मद सुल्तान, पार्थ और अनिरुद्ध राज ने भी कसी हुई गेंदबाजी कर बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा।

संक्षिप्त स्कोर

पंचशील सीसी-266/10 (37.5 ओवर), पार्थ नाबाद 134, आयुष शर्मा 53, अभिषेक 15, अनिरुद्ध राज 14, अतिरिक्त 36 दीपू कुमार 3/54, पुष्कर 2/49, हिमांशु 2/45, हरिओम शर्मा 1/31, ओम प्रकाश 1/49

वाईएसी राजेंद्र नगर – 229/7 (40 ओवर), दीपू कुमार 39, हिमांशु 68, आदित्य राज 44, हरिओम शर्मा नाबाद 37, अर्पित कमल 13, अतिरिक्त 16, प्रियांशु प्रतीक 2/31,मोहम्मद सुल्तान 1/40, मोहित कुमार 1/47, पार्थ 1/28, अनिरुद्ध राज 1/31

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights