Monday, June 22, 2026
Home Slider न्यूजीलैंड की किम कॉटन और पाक के अहसान रजा होंगे फाइनल के अंपायर

न्यूजीलैंड की किम कॉटन और पाक के अहसान रजा होंगे फाइनल के अंपायर

by Khel Dhaba
0 comment

मेलबर्न। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप फाइनल में न्यूजीलैंड की किम कॉटन और पाकिस्तान के अहसान रजा मैदानी अंपायर होंगे।

चार बार का चैंपियन ऑस्ट्रेलिया रविवार को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर होने वाले फाइनल में भारत से भिड़ेगा जो पहली बार खिताबी मुकाबला खेलेगा।

आईसीसी ने बयान में कहा कि 42 वर्षीय कॉटन आस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच सेमीफाइनल मैच में भी मैदानी अंपायर थी। मेलबर्न में होने वाला फाइनल उनका टूर्नामेंट में पांचवां मैच होगा।

बयान में कहा गया है, ‘‘कॉटन के साथ मैदान पर पाकिस्तान के अंपायर रजा होंगे जो अपनी साथी की तरह पहली बार फाइनल में अंपायरिंग करेंगे।

रजा को भारत और इंग्लैंड के बीच बारिश के कारण रद्द कर दिये गये सेमीफाइनल में अंपायरिंग करनी थी। मैदानी अंपायरों की मदद के लिये वेस्टइंडीज के ग्रेगरी ब्रेथवेट टीवी अंपायर होंगे। जिम्बाब्वे लैंगटन रूसरे चौथे अंपायर और इंग्लैंड के क्रिस ब्राड मैच रेफरी होंगे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

About Links

Useful Links

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

ब्लास्टर ने जीता SCHOOL CRICKET LEAGUE सीजन-5 का खिताब PATNA DISTRICT SENIOR DIVISION LEAGUE : केएनसीसी के प्रखर ज्ञान का शतक Khelo India Youth Games : संभावित बिहार खो-खो टीम का ट्रेनिंग कैंप 12 अप्रैल से मुंगेर में BCA MENS U23 ONE DAY TROPHY : पटना और बेगूसराय के बीच होगा खिताबी मुकाबला

@2025 – All Right Reserved.

Facebook Twitter Instagram Linkedin Youtube Email