रांची। झारखंड की मनीषा कुमारी एवं पूजा कुमारी बनी वुशु प्लेयर ऑफ द वीक। पूरे सप्ताह ई पाठशाला में अच्छा प्रदर्शन करने वाले गोड्डा की मनीषा कुमारी एवं रांची जिला के सिल्ली की पूजा कुमारी को वुशु प्लेयर ऑफ द वीक का पुरस्कार दिया गया। इसके पहले झारखंड के पांच खिलाड़ी इस उपाधि से नवाजे जा चुके है। इन खिलाड़ियों को भारतीय खेल प्राधिकरण की तरफ से सर्टिफिकेट एवं टी शर्ट दिया जाएगा।
इसकी जानकारी देते हुए शैलेन्द्र दुबे ने बताया कि प्रतिदिन अपराह्न 4 बजे से 5 बजे तक चलनेवाले इस कार्यक्रम झारखंड के विभिन्न जिलों के खिलाडी भाग ले रहे है। इन खिलाड़ियों की सफलता पर झारखंड वुशू एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त किया है।