Wednesday, June 10, 2026
Home Slider यूएस ओपन टेनिस : पिछड़ कर वापसी की ओसाका ने और बन गई चैंपियन

यूएस ओपन टेनिस : पिछड़ कर वापसी की ओसाका ने और बन गई चैंपियन

by Khel Dhaba
0 comment

न्यूयॉर्क। नाओमी ओसाका ने एक सेट से पिछड़ने के बाद जोरदार वापसी करते हुए यहां विक्टोरिया अजारेंका को तीन सेट में हराकर अमेरिकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट का महिला एकल खिताब जीत लिया।

जापान की ओसाका ने बेलारूस की अजारेंका के खिलाफ 1-6 6-3 6-3 की जीत के साथ दूसरा अमेरिकी ओपन और कुल तीसरा ग्रैंडस्लैम खिताब जीता।

अमेरिकी ओपन में 25 साल बाद यह पहला मौका है जब किसी महिला खिलाड़ी ने फाइनल में पहला सेट गंवाने के बाद खिताबी जीत दर्ज की। इससे पहले 1994 में अरांत्जा सांचेज विकारियो ने स्टेफी ग्राफ के खिलाफ यह कारनामा किया था।

कौन हैं ओसाका
बाइस साल की ओसाका का जन्म जापान में हुआ लेकिन तीन बरस की उम्र में वह अमेरिका आ गईं। अब कैलीफोर्निया में रहने वाली ओसाका अमेरिकी ओपन में खिताब जीतने के अलावा नस्ली भेदभाव के खिलाफ आवाज बनने के इरादे से आईं थी।

ओसाका ने शनिवार का मुकाबला तामिर राइस का नाम लिखा हुआ मास्क पहनकर खेला। बारह साल के अश्वेत लड़के तामिर को 2014 में पुलिस ने मार दिया था। टूर्नामेंट के दौरान यह ओसाका का सातवां मास्क था जो उन्होंने हिंसा के शिकार अश्वेतों के सम्मान में पहना है। इससे पहले वह ब्रियोना टेलर, एलिजाह मैकक्लेन, ट्रेवोन मार्टिन, अहमद आरबेरी, जॉर्ज फ्लॉयड और फिलांडो कास्टिल का नाम लिखे मास्क का इस्तेमाल कर चुकी हैं।

नाओमी ओसाका ने यूएस ओपन टेनिस के दौरान सात मैच में अलग-अलग तरह के सात मास्क पहनें और इनसे संदेश भी दिये।

क्या कहा ओसाका ने
ओसाका ने खिताब जीतने के बाद कहा, ‘‘मैंने सोचा कि एक घंटे के अंदर मैच गंवा देना काफी शर्मनाक होगा।  उन्होंने कहा, ‘‘मैंने सोचा मुझे जितना संभव हो उतना कड़ा प्रयास करना होगा और अपने रवैये में सुधार करना होगा। ओसाका के लिए यह सोच काम कर गई और उन्होंने जोरदार वापसी करते हुए खिताब अपने नाम किया। ओसाका ने कहा, ‘‘मैं जीतने के बारे में नहीं सोच रही थी। मैं सिर्फ प्रतिस्पर्धा पेश करने के बारे में सोच रही थी। किसी तरह मैं ट्रॉफी जीतने में सफल रही।

उपविजेता अंजारिका।

ऑस्ट्रेलियन ओपन भी जीत चुकी हैं ओसाका
बेलारूस की अजारेंका भी तीसरे ग्रैंडस्लैम खिताब के लिए चुनौती पेश कर रहीं थी। कोविड-19 महामारी के कारण ब्रेक के बाद खेल दोबारा शुरू होने पर ओसाका की यह लगातार 11वीं जीत है। ओसाका इससे पहले 2018 में अमेरिकी ओपन और 2019 में ऑस्ट्रेलिया ओपन का खिताब जीत चुकी हैं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.