रांची, 19 सितंबर। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के नेतृत्व में राज्य शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा “खेलो झारखंड” राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता (Khelo Jharkhand State Level Wrestling Competition) का शुभारंभ मंगलवार को खेल गांव रांची परिसर में किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के. रवि. कुमार (सचिव, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग झारखंड सरकार) द्वारा दीप प्रज्वलन और राज्य भर के प्रतिभागी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करके किया। उन्होंने अपने संबोधन में दैनिक जीवन में स्वस्थ और फिट रहने की महत्वता पर जोर दिया साथ ही राज्यभर में खेल विकास और खिलाड़ी प्रतिभा सम्मान हेतु सभी खिलाड़ियों, शिक्षकों और खेल संघों की साझा जिम्मेदारी के लिए प्रोत्साहित किया।

श्री धीरसेन ए. सोरेंग (राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी, परियोजना परिषद, रांची) ने बताया की यह खेलो झारखंड कार्यक्रम का द्वितीय वर्ष है और वे कार्यक्रम की सफलता का श्रेय स्कूल स्तर, ब्लॉक स्तर, जिला स्तर और राज्य स्तर पर संलगन सभी शिक्षकों, पदाधिकारियों और संघ के बंधुजनों को देते है। उन्होंने आगे बताया कि खेलो झारखंड राज्य स्तरीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता में कुल 28 श्रेणी के खेल प्रतियोगिता होंगी। जिसमे आज कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ शहीद गणपत राय इंडोर स्टेडियम खेलगांव में हुआ हैं और आगे चरणबद्ध क्रम में अन्य सभी खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन भी होगा।
चंचला कुमारी, झारखंड प्रथम महिला अंतर्राष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी ने सभी खिलाड़ियों को शपथ ग्रहण कराई। अन्य विशिष्ठ अतिथियों में भोलानाथ सिंह (महासचिव, भारतीय हॉकी संघ), रजनीश कुमार (महासचिव, झारखंड राज्य कुश्ती संघ), विजय शंकर सिंह (महासचिव, झारखंड हॉकी संघ) उपस्थित रहे। भारतीय लोक कल्याण संस्थान चुटिया रांची के कलाकारों द्वारा नागपुरी लोकनृत्य एवं पारंपरिक वादय यंत्रों की प्रस्तुति दी गई।
प्रतियोगिता के परिणाम
अंडर 17 बालिका वर्ग : 36 से 40 किलो वजन भर में खुशबू तिर्की (जेएसएसपीएस) एवं अस्मिता कुमारी, 43 किलो वजन भार में श्वेता कुमारी (कोडरमा) एवं प्राची कुजूर (जेएसएसपीएस), 49 किलो वजन भार में पूनम उरांव (जेएसएसपीएस) एवं शिखा कुमारी (गढ़वा), 53 किलो वजन भर में सीता कुमारी (गुमला) एवं स्नेहा कुमारी (जेएसएसपीएस), 57 किलो वजन भर में मोनी कुमारी (बोकारो) एवं प्रीति प्रिया (जेएसएसपीएस), 61 किलो वजन भर में पम्मी कुमारी (बोकारो) एवं सिमरन विल्सन (जेएसएसपीएस), 65 किलो वजन भर में पांसूरी (पाकुड़) एवं कुमकुम नायक (जेएसएसपीएस), 73 किलो वजन भर में अनुराधा कुमारी (गढ़वा) एवं दिव्या कुमारी (देवघर) ने फाइनल में प्रवेश किया।
अंडर 14 बालक वर्ग : 35 केजी वजन भर में सुनील पहाड़िया (पाकुड़) एवं तापस पांडे (सरायकेला), 38 केजी वजन भर में तेजस्वी यादव (हजारीबाग) एवं सूरज उरांव (लोहरदगा), 41 किलो वजन भर में सागर कुमार (कोडरमा) एवं संजीव कुमार महतो (पाकुड़), 44 किलो वजन भर में पतंग उड़ाओ (लोहरदगा) एवं अमित कुमार (गढ़वा), 48 किलो वजन भर में रोहित कुमार (लोहरदगा) एवं गोलू कुमार यादव (साहिबगंज), 52 किलो वजन भर में संदीप कुमार (बोकारो) एवं प्रिंस कुमार यादव (धनबाद), 57 केजी वजन भर में अमित कुमार (जेएसएसपीएस) एवं आनंद कुमार सिंह (कोडरमा),62 केजी वजन भर में विवेक कुमार सिंह (कोडरमा) एवं रुद्र राज (दुमका),68 किलो वजन भर में मोहम्मद जीशान (दुमका) एवं प्रिंस राज (गुमला) ने फाइनल में प्रवेश किया।