Tuesday, February 3, 2026
Home झारखंडएथलेटिक्स 69वीं एसजीएफआई एथलेटिक्स में झारखंड की ओबामी मुर्मू की स्वर्णिम छलांग

69वीं एसजीएफआई एथलेटिक्स में झारखंड की ओबामी मुर्मू की स्वर्णिम छलांग

अंडर-17 बालिका वर्ग के लांग जंप का स्वर्ण पदक जीता

by Khel Dhaba
0 comment
69वीं एसजीएफआई अंडर-17 एथलेटिक्स में लॉन्ग जंप स्वर्ण पदक जीतने वाली झारखंड की एथलीट ओबामी मुर्मू

रांची, 17 दिसंबर। लखनऊ में चल रही 69वीं राष्ट्रीय स्कूली (SGFI) अंडर-17 एथलेटिक्स प्रतियोगिता में झारखंड की ओबामी मुर्मू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्णिम छलांग लगा कर राज्य का नाम रोशन किया है। ओबामी मुर्मू ने लॉन्ग जंप स्पर्धा में 5.60 मीटर की छलांग लगाकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

इस प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में यह दूसरा स्वर्ण पदक है। इसके पहले जेवलिन थ्रो स्पर्धा में शिल्पा कुमारी ने 55.62 मीटर के शानदार थ्रो के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम कर राष्ट्रीय स्तर पर झारखंड का परचम लहराया था। साथ ही 4×100 मीटर रिले में झारखंड की टीम ने कांस्य पदक अपने नाम किया था। इस टीम में ओबामी मुर्मू, मुक्ता कुमारी, पृथ्वी उरांव एवं ममता मरांडी शामिल थी।

इस प्रतियोगिता के बालक वर्ग में ट्रिपल जंप स्पर्धा में विनीत उरांव ने रजत पदक प्राप्त किया, जबकि 3000 मीटर दौड़ में संतोष कुमार ने कांस्य पदक जीतकर झारखंड को गौरवान्वित किया है।

झारखंड एथलेटिक्स टीम ने इस प्रतियोगिता में कोच और मैनेजर जटाशंकर पांडेय, प्रशांत कुमार एवं गीतांजलि सिंह के नेतृत्व में भाग लिया। टीम के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने सराहनीय प्रदर्शन किया।

ओबामी मुर्मू की इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, शिक्षा सचिव उमाशंकर सिंह, परियोजना निदेशक शशि रंजन, प्रशासी पदाधिकारी सच्चिदानंद द्विवेदी तिग्गा, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन ए. सोरेंग सहित राज्य खेल कोषांग के सदस्यों ने उन्हें हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights