रांची। आगामी 11 अप्रैल 2022 से उत्तराखंड के रुद्रपुर में आयोजित होने वाली 23वीं युवा राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने वाली झारखंड टीम का ट्रेनिंग कैंप शुरू हो चुका है। ट्रेनिंग कैंप रांची विश्वविद्यालय स्थित वॉलीबॉल प्रशिक्षण केंद्र में चल रहा है।
इस प्रशिक्षण शिविर में पिछले दिनों 28 से 31 मार्च 2022 पूर्वी सिंहभूम में आयोजित यूथ वॉलीबॉल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर पुरुष एवं महिला वर्ग में कुल 24 चयनित खिलाड़ी भाग ले रहें हैं।
इस टीम के प्रशिक्षक सुश्री संगीता हैरेंज एवं अरशद महिला वर्ग में तथा पुरुष वर्ग में आशीष कुमार गहन प्रशिक्षण दे रहे हैं। यह प्रशिक्षण तीन दिनों तक चलेगा। फिर टीम यूथ नेशनल खेलें रुद्रपुर, उत्तराखंड जायेगी।
इस प्रशिक्षण शिविर का विधिवत उद्घाटन श्रीमती कामिनी कुमार (VC,रांची विश्वविद्यालय) के कर कमलों से किया गया। उनके साथ मुकुंद मेहता (रजिस्टार रांची विश्वविद्यालय) और कोऑर्डिनेटर स्पोर्ट्स रांची विश्वविद्यालय राजेश गुप्ता, छोटू जी मौजूद रहे।
इस उद्घाटन अवसर पर JVA के एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट अजय कुमार झा , नेशनल रेफरी उपेंद्र गुप्ता, और अजय किस्पोट्टा एवं अन्य खेल प्रेमी मौजूद थे।