रांची, 28 सितंबर। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा सत्र 2025-26 में आयोजित होने वाले रणजी ट्रॉफी मुकाबले के लिए झारखंड टीम की घोषणा ईशान किशन के नेतृत्व में कर दी गई है। विराट सिंह टीम के उपकप्तान होंगे।

टीम इस प्रकार है-शरणदीप सिंह, शिखर मोहन, ईशान किशन (विकेटकीपर, कप्तान), विराट सिंह (उपकप्तान), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), कुमार सूरज, अनुकूल राय, मनीषी, विकास कुमार, जतिन कुमार पांडेय, विकास सिंह, साहिल राज, शुभम सिंह, आर्यमन सेन, रिषभ राज।
झारखंड की टीम रणजी ट्रॉफी के एलीट ग्रुप ए में खेलेगी। उसके साथ इस ग्रुप में विदर्भ, तमिलनाडु, बड़ौदा, ओड़िशा, उत्तरप्रदेश, आंध्रप्रदेश और नागालैंड की टीम है।

मैचों के कार्यक्रम
15-18 अक्टूबर : झारखंड बनाम तमिलनाडु
25-28 अक्टूबर : झारखंड बनाम विदर्भ
1-4 नवंबर : झारखंड बनाम नागालैंड
8-11 नवंबर : झारखंड बनाम बड़ौदा
16-19 नवंबर : झारखंड बनाम आंध्रप्रदेश
22-25 जनवरी : झारखंड बनाम उत्तरप्रदेश
29 जनवरी-1 फरवरी : झारखंड बनाम ओड़िशा
