Tuesday, February 3, 2026
Home झारखंडक्रिकेट झारखंड अंतर जिला अंडर-19 क्रिकेट : सिमडेगा को हरा रांची बना चैम्पियन

झारखंड अंतर जिला अंडर-19 क्रिकेट : सिमडेगा को हरा रांची बना चैम्पियन

by Khel Dhaba
0 comment
झारखंड अंतर जिला अंडर-19 क्रिकेट

रांची। झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित झारखंड अंतर जिला अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट मे रांची ने सिमडेगा को 106 रनों से हराया।

दोदिवसीय फाइनल मुकाबले में रांची ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खोकर 62 ओवरों मे 245 रन बनाए। अनमोल राज ने 50, आर्यन राज ने 45, उत्तम ने 42 और प्रिंस ने 39 रन बनाए। अनुपम ने 4 और गुरुशरण ने 3 विकेट लिये।

This image has an empty alt attribute; its file name is adv-Cricketershop.com_-1-1024x576.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is Dev-Kabaddi-Academy-Patna-1024x465.jpg

जवाब में सिमडेगा की पूरी टीम 35.5 ओवरों मे 139 रन पर सिमट गई। अनुपम ने 40, सचिन ने 29 रन बनाए।
संतोष और मोम्हाद कैफ ने शानदार गेंदबाजी की और 5-5 विकेट लिए।

This image has an empty alt attribute; its file name is adv-St-Pauls-International-High-School-1-scaled.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is Bihar-Cambridge-Cricket-Academy-8.jpeg

संतोष को मैन आफ द मैच घोषित किया गया। पारितोषिक वितरण जेएससीए अध्यक्ष संजय सहाय, सचिव देवाशीष चक्रवर्ती द्वारा किया गया। इस अवसर पर जेएससीए कार्यकारणी सदस्य विजय कुमार पुरी, जेएससीए सदस्य जय कुमार सिन्हा, मनोज यादव, शैलेन्द्र कुमार आदि उपस्थित थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights