Tuesday, July 8, 2025
Home झारखंडअन्य झारखंड को Junior National Kurash Championship में 3 पदक

झारखंड को Junior National Kurash Championship में 3 पदक

by Khel Dhaba
0 comment

धनबाद। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में 11 से 13 मार्च तक आयोजित 9 वीं राष्ट्रीय जूनियर कुराश प्रतियोगिता में 8 सदस्यीय दल ने 1 रजत वा 2 कांस्य पदक पर कब्जा कर झारखंड राज्य का नाम रौशन किया।


इसके पुर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन स्थानीय सांसद राघव लखन पाल शर्मा वा कुराश महासंघ के अध्यक्ष रवि कपुर ने दिप प्रज्वलित कर किया। झारखंड के अंकित कुमार ने 45 kg मे रजत पदक, प्रेरित शंकर ने 81kg एवं संभव कुमार ने 91 kg मे कांस्य पदक पर कब्जा कर झारखंड राज्य का मान बढ़ाया। ओवर ऑल मे हरियाणा प्रथम, दिल्ली द्वितीय और पंजाब तृतीय स्थान पर रही।


राष्ट्रीय प्रतियोगिता में झारखंड के लिए पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को झारखंड कुराश संघ के अध्यक्ष चन्द्र शेखर अग्रवाल, कोशाध्यक्ष दिनेश मंडल,विध्या, मो.तौराब खान, चंदन कुमार सिंह, संजय तिवारी, राहुल शर्मा, अरूण कुमार, आरती कुमारी, सुदीप चक्रवर्ती ,पंचम शर्मा ने बधाई दी है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights