Friday, February 13, 2026
Home झारखंडअन्य झारखंड : प्रत्येक ग्राम पंचायत में होगा सिदो कान्हू युवा खेल क्लब

झारखंड : प्रत्येक ग्राम पंचायत में होगा सिदो कान्हू युवा खेल क्लब

by Khel Dhaba
0 comment

पर्यटन कला संस्कृति एवं खेलकूद एवं कार्य विभाग द्वारा जारी झारखंड के नीति 2022 के आलोक में ग्रामीण स्तर पर खेल संस्कृति विकसित करने के उद्देश्य से एवं ग्रामीण युवाओं को सामाजिक सांस्कृतिक, साहित्य कला खेल कौशल विभाग एवं अन्य लोक कल्याणकारी गतिविधियों में भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु सिदो कान्हू युवा खेल क्लब योजना प्रारंभ की गई है।

इसी आलोक में साहिबगंज के उपायुक्त रामनिवास यादव ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को प्रत्येक ग्राम पंचायत में युवा क्लब के गठन हेतु अस्थाई समिति के गठन करने का निर्देश दिया है।

सिदो कान्हू युवा खेल क्लब के अस्थाई समिति के गठन हेतु पद धारक की उम्र 18 से 40 वर्ष के अंतर्गत होगी।

इसके लिए प्रत्येक सदस्य का पूरा विवरण यथा पूरा नाम पता मोबाइल नंबर एवं व्यवसाय उल्लेखित होगा इसमें अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं सचिव पदाधिकारी तथा निकाय होंगे। झारखंड राज्य का स्थानीय निवासी होगा।

इसके लिए शिक्षित बेरोजगार युवा को प्राथमिकता मिलेगी। इसके अलावा उपायुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को ग्राम सभा आयोजित कर एक जल्द से जल्द अस्थाई समिति का गठन सुनिश्चित करने को कहा है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights