Saturday, March 14, 2026
Home Slider IPL 2021: Virat Kohli ने शेयर किया इमोशनल मैसेज, जानिए क्या लिखा

IPL 2021: Virat Kohli ने शेयर किया इमोशनल मैसेज, जानिए क्या लिखा

by Khel Dhaba
0 comment

शारजाह में आईपीएल 2021 के एलिमिनेटर मुकाबले में सोमवार (11 अक्टूबर) को कोलकाता नाइटराइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हरा दिया। इस हार के साथ ही आरसीबी (Royal Challengers Bangalore) का सफर टूर्नामेंट में समाप्त हो गया।
दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट शेयर कर फैंस को धन्यवाद कहा। कोहली का बतौर कप्तान आईपीएल (Indian Premier League) में यह आखिरी मैच था।

कोहली ने लीग के यूएई चरण की शुरुआत से पहले घोषणा की थी कि फ्रेंचाइजी के लीडर के रूप में यह उनका आखिरी सीजन होगा। कोहली ने ट्विटर पर लिखा, हमें वह रिजल्ट नहीं मिला जो हम चाहते थे, लेकिन पूरे टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों के जज्बे से मैं खुश हूं। यह एक निराशाजनक अंत है, लेकिन हम अपना सिर ऊंचा रख सकते हैं। आपके निरंतर समर्थन के लिए सभी प्रशंसकों, टीम मैनेजमेंट और सहयोगी कर्मचारियों को धन्यवाद।

इससे पहले विराट ने मैच समाप्त होने के बाद कहा था कि वह जब तक इस टूर्नामेंट में खेलेंगे, इसी टीम के साथ जुड़े रहेंगे। आरसीबी को एलिमिनेटर मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने सोमवार को चार विकेट से हरा दिया। उन्होंने मैच के बाद कहा,‘‘मैंने टीम में ऐसा कल्चर तैयार करने की कोशिश की है जिसमें युवा आकर आक्रामक खेल दिखा सकें। मैंने भारतीय टीम के लिए भी यही करने की कोशिश की है। मैं इतना ही कहूंगा कि मैने अपना 120 प्रतिशत टीम को दिया और बतौर खिलाड़ी इसके बाद भी देता रहूंगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights