Sunday, June 8, 2025
Home झारखंड Hockey jharkhand की हुई 10वी वार्षिक आम सभा संपन्न, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

Hockey jharkhand की हुई 10वी वार्षिक आम सभा संपन्न, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

by Khel Dhaba
0 comment

हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह की अध्यक्षता में आयोजित आम सभा में एशिया हॉकी महासंघ के निदेशक गुलाम घोष,हॉकी इंडिया के कोषाध्यक्ष शेखर जे मनोहरण ,हॉकी इंडिया के एक्सक्यूटिव डायरेक्टर कमांडर आर के श्रीवास्तव जी भी हुए शामिल
झारखंड की धरती पर पहला अंतर्राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता आयोजित कर इतिहास बनाने और झारखंड का सम्मान बढ़ाने के लिए भोलानाथ सिंह को सभी 24जिला के अध्यक्ष,सचिवों ने दी बधाई
हॉकी सिमडेगा को लगातार तीसरा वर्ष मिला बेस्ट डिस्ट्रिक ऑफ द हॉकी झारखंड का अवार्ड,जब कि हॉकी झारखंड का इस वर्ष का बेस्ट कोच पुरुष मनीष कुमार और महिला में हिमांशु को दिया

2023-24 में राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता, सीनियर महिला पुरुष रांची में जूनियर सब जूनियर पुरुष जमशेदपुर में, सबजुनियर महिला सिमडेगा में और जूनियर महिला खूंटी में किया जाएगा

झारखंड के सभी 24 जिला में ट्रॉफी टूर का शानदार कार्यक्रम कराने के लिए सभी जिला कमिटी को बधाई दी गई

रांची,1 नवंबर। रांची के मोराबादी स्थित मरांग गोमके जयपाल सिंह अंतर्राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम के सभागार में बुधवार को हॉकी झारखंड की 10वीं वार्षिक आम सभा अध्यक्ष भोलानाथ सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में हॉकी झारखंड के कार्यकारणी समिति के सदस्य, सभी 24 जिला के अध्यक्ष, सचिव और मुख्य रूप से एशिया हॉकी महासंघ के Mr. Ghulam Ghous, Manager Coaching and Development AHF & Head of International relation AHF, हॉकी इंडिया के कोषाध्यक्ष शेखर जे मनोहरण, हॉकी इंडिया के एक्सक्यूटिव डायरेक्टर कमांडर आरके श्रीवास्तव जी भी उपस्थित थे।

भारत के किसी भी खेल संघ के राज्य इकाई की वार्षिक आम सभा में संभवत इतिहास में पहली बार महादेश स्तर और राष्ट्रीय खेल महासंघ के पदाधिकारी सामिल हुए हो। हॉकी झारखंड के समस्त खेल प्रेमियों की ओर से हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह ने इन सभी पदाधिकारी को शॉल ओढाकर एवं बुके देकर स्वागत किया।

आज की वार्षिक आमसभा में विशेष रूप से पिछले वर्ष के बैठक की कार्यवाही की संपुष्टि के साथ-साथ विगत एक वर्ष के आय व्यय का ब्योरा पेश किया गया तथा हॉकी के विकास के लिए किए गए कार्यों पर चर्चा और आगामी वर्षों होने वाले राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं पर चर्चा करने के उपरांत सर्व समिति से निर्णय लिया गया कि आगामी वर्ष 2023-24 में सीनियर राज्य स्तरीय महिला पुरुष हॉकी प्रतियोगिता रांची में, जूनियर और सब जूनियर पुरुष हॉकी प्रतियोगिता जमशेदपुर में, सब जूनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता सिमडेगा में और जूनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता खूंटी में किया जाएगा। इस वर्ष 2022-23 का महिला सब जूनियर प्रतियोगिता सिमडेगा में और जूनियर महिलाओं की प्रतियोगिता खूंटी में किया जाएगा।

वर्ष 2022-23 का हॉकी झारखंड का बेस्ट जिला हॉकी संघ का अवार्ड हॉकी सिमडेगा को दिया गया, जिसके लिए हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी और हॉकी सिमडेगा के पदाधिकारियों को एशिया हॉकी महासंघ और हॉकी इंडिया के पदाधिकारियों ने शॉल ओढ़ाकर और बुके देकर सम्मानित किया। इस वर्ष के लिए का बेस्ट कोच का अवार्ड हॉकी झारखंड पुरुष वर्ग में मनीष कुमार और महिला वर्ग में हिमांशु को दिया गया।

हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह ने सभी जिला के अध्यक्ष साथियों को कड़ा संदेश दिया कि आगामी एक माह के अंदर सभी कोई अपने जिला का सोसाइटी एक्ट में निबंध कर ले और अपना बैंक खाता खोल कर पासबुक और पैन कार्ड बनवा ले। साथ ही साथ अपने जिला में जिला स्तरीय सब जूनियर, जूनियर और सीनियर जिला चैंपियनशिप का आयोजन करें।

हॉकी इंडिया के कार्यपालक निर्देशक कमांडर आरके श्रीवास्तव ने कहा कि जिस जिला में सोसाइटी एक का निबंधन के साथ के साथ बैंक खाता और पैन कार्ड रहेगा और वह जिला महिला पुरुष दोनो वर्ग का सब जूनियर, जूनियर एवं सीनियर जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन करेंगे उन्हें हॉकी इंडिया डायरेक्ट एक लाख रुपए का अनुदान देगा।

झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह ने विगत वर्षों के उपलब्धियां को बताते हुए कहा कि इस वर्ष हॉकी झारखंड ने राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में महिला वर्ग के सब जूनियर और जूनियर में रजत पदक तथा सीनियर में कांस्य पदक हासिल किया। उन्होंने सभी जिला के अध्यक्ष सचिवों से कहा कि अपने-अपने जिला में प्रतियोगिताओं का आयोजन जल्द से जल्द करें और उसकी समय हॉकी झारखंड को 15 दिनों के अंदर भेजें।

इससे पूर्व हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह स्वागत भाषण देते हुए कहा की विगत 2014 में हॉकी झारखंड के पदभार ग्रहण करने के समय से ही आप लोग में से ज्यादातर लोग हमसे जुड़े हुए हैं लगातार आप लोगों के सहयोग और आपके पारदर्शिता पूर्ण कार्यों के कारण आज झारखंड में हर वर्ष एक दो राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन होता रहा था और हॉकी झारखंड की कार्य कुशलता को देखकर अब अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं का आयोजन भी हो रहा है जिसे हम सभी लोगों को मिलकर सरकार से सहयोग लेकर सफलतापूर्वक आयोजन करना है इस प्रतियोगिता के समापन के बाद जनवरी में एक और अंतरराष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता है हम सभी लोग इन सभी प्रतियोगिताओं को सफलतापूर्वक और भव्यता पूरक आयोजन करेंगे तो वह दिन दूर नहीं जब झारखंड में विश्व कप हॉकी प्रतियोगिताओं का भी आयोजन होगा। मैं विशेष रूप से एशिया हॉकी महासंघ के पदाधिकारी और हॉकी इंडिया के पदाधिकारी जो आज बैठक में शामिल हैं उनका स्वागत करता हूं कि हमारे राज्य खेल इकाई की आमसभा आप आकर इस बैठक को सुशोभित किया है।
बैठक के अंत में आम सभा में सामिल सभी पदाधिकारियों और सदस्यो को बैग,टीशर्ट और जूही देकर सम्मानित किया गया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights