Tuesday, September 2, 2025
Home HERO ASIA CUP RAJGIR Hero Asia Cup Mens Hockey 2025 : सुपर 4 में भारत की पहली भिड़ंत कोरिया

Hero Asia Cup Mens Hockey 2025 : सुपर 4 में भारत की पहली भिड़ंत कोरिया

3 सितंबर को शाम 7.30 बजे खेला जायेगा मुकाबला

by Khel Dhaba
0 comment

राजगीर, 2 सितंबर। पूल चरण में अपराजेय रहते हुए शानदार प्रदर्शन करने वाली भारतीय हॉकी टीम अब एशिया कप 2025 के सुपर 4 मुकाबले में बुधवार को पांच बार की चैंपियन और गत विजेता कोरिया से भिड़ेगी।

भारत ने पूल ‘ए’ में सभी मैच जीतकर सुपर 4 में जगह बनाई। उसने चीन को 4-3, जापान को 3-2 और कजाखस्तान को 15-0 से हराया। हालांकि चीन और जापान के खिलाफ टीम का प्रदर्शन उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा। दूसरी ओर कोरिया भी अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में नहीं है और पूल ‘बी’ में मलेशिया से 1-4 से हारकर दूसरे स्थान पर रहा।

गर्मी और उमस बनी चुनौती

तेज गर्मी और उमस के बीच पूल मैचों में खिलाड़ी जूझते नजर आए थे, लेकिन सुपर 4 के मैच शाम 7:30 बजे खेले जाएंगे जिससे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।

फॉरवर्ड लाइन में लय

कजाखस्तान के खिलाफ भारत ने हर क्षेत्र में बेहतर खेल दिखाया। फॉरवर्ड पंक्ति में अभिषेक ने चार गोल दागे और सुखजीत सिंह ने हैट्रिक लगाई। फ्लैंक्स से उनकी ड्रिबलिंग और ‘डी’ के भीतर संयमित खेल सराहनीय रहा। हालांकि, दिलप्रीत सिंह लगातार संघर्षरत नजर आए और उन्हें अब प्रदर्शन सुधारने की जरूरत है। कोच क्रेग फुल्टन ने कहा कि सुपर 4 से पहले स्ट्राइकर्स का लय में रहना जरूरी है। असली टूर्नामेंट अब शुरू हुआ है, पिछले नतीजे मायने नहीं रखते।

मिडफील्ड और डिफेंस में मजबूती

कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने डिफेंस को मजबूती दी है, जबकि मनप्रीत सिंह की अगुवाई में मिडफील्ड का खेल भी शानदार रहा। गोलकीपर कृशन बहादुर पाठक ने शुरुआती औसत प्रदर्शन के बाद लय हासिल की है।

पेनल्टी कॉर्नर में धार

कजाखस्तान के खिलाफ भारत ने पेनल्टी कॉर्नर का पूरा फायदा उठाया। हरमनप्रीत, जुगराज सिंह, संजय और अमित रोहिदास ने गोल दागे, वहीं जुगराज ने हैट्रिक पूरी की।

सुपर 4 का रोमांच

सुपर 4 चरण में भारत, कोरिया, चीन और मलेशिया – सभी एक-दूसरे से भिड़ेंगी। शीर्ष दो टीमें रविवार को फाइनल में जगह बनाएंगी। टूर्नामेंट का खिताब जीतने वाली टीम को 2026 हॉकी विश्व कप (बेल्जियम और नीदरलैंड, 14 से 30 अगस्त) में सीधे प्रवेश मिलेगा।

सुपर 4 का कार्यक्रम

तारीख समय मुकाबला
3 सितंबर 2025 17:00 मलेशिया बनाम चीन
3 सितंबर 2025 19:30 भारत बनाम दक्षिण कोरिया
4 सितंबर 2025 17:00 दक्षिण कोरिया बनाम चीन
4 सितंबर 2025 19:30 मलेशिया बनाम भारत
6 सितंबर 2025 17:00 दक्षिण कोरिया बनाम मलेशिया
6 सितंबर 2025 19:30 भारत बनाम चीन

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights