Monday, August 4, 2025
Home बिहारअन्य राष्ट्रीय सबजूनियर कुश्ती के दोनों वर्ग में हरियाणा चैंपियन बना

राष्ट्रीय सबजूनियर कुश्ती के दोनों वर्ग में हरियाणा चैंपियन बना

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। पाटलिपुत्र स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स के आउटडोर परिसर में आज संपन्न हुई 39वीं बालक व 23वीं बालिका राष्ट्रीय सबजूनियर कुश्ती चैंपियनशिप में हरियाणा के पहलवानों ने अपना दबदबा कायम रखते हुए उसे चैंपियन बना दिया।

बिहार कुश्ती संघ द्वारा आयोजित इस चैंपियनशिप में हरियाणा के पहलवानों ने बालक फ्री स्टाइल में 210 अंक, ग्रीको रोमन मेन 190 और बालिका कुश्ती में 215 अंक प्राप्त किया। इस तरह से हरियाणा इस चैंपियनशिप में सर्वाधिक अंक प्राप्त किया। महाराष्ट्र की टीम बालक वर्ग में 170 और बालिका कुश्ती में 173 अंक लेकर दूसरे स्थान पर विराजमान हुआ। दिल्ली बालक ग्रीको रोमन में 181 अंक और फ्री स्टाइल में 138 अंक लेकर तीसरे स्थान पर रहा। बालक ग्रीको रोमन में 104 अंक लेकर पंजाब तीसरे स्थान पर रहे। बालिका कुश्ती में 119 अंक लेकर उत्तरप्रदेश तृतीय स्थान पर रहा।

सभी स्पर्धा समाप्ति उपरांत आयोजित समारोह में बिहार सरकार के खेल मंत्री प्रमोद कुमार, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, कृषि मंत्री डॉ प्रेम कुमार, भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष ब्रिज भूषण शरण सिंह ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।

इस मौके पर भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष ब्रिज भूषण शरण सिंह ने घोषणा की कि इस परिसर में बिहार सरकार सिर्फ दो कुश्ती कोर्ट बनाने लायक जमीन उपलब्ध कराये, मैं यहां पर यहां के पहलवानों के लिए सभी आधुनिक व्यवस्था कराउंगा।

सभी मंचासीन अतिथियों को शॉल मोमेंटो व पुष्पगुच्छ देकर बिहार कुश्ती संघ के अध्यक्ष विशाल सिंह ने स्वागत किया। सभी मंचासीन अतिथियों को भी मोमेंटो प्रदान कर अभिनंदन किया गया। सभी के प्रति धन्यवाद व्यक्त बिहार कुश्ती संघ के सचिव विनय कुमार सिंह ने किया। समारोह का संचालन अभिलाषा कुमारी (संयुक्त सचिव, बिहार कुश्ती संघ) ने किया। पूर्व सांसद अजय सिंह भी मंचासीन थे।

समारोह में बिहार कुश्ती संघ के कार्यालय सचिव विजय कुमार, उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह, जिला सूचना अधिकारी राम भगवान सिंह, मीडिया प्रभारी सावंत कुमार रवि के अलावा राज्य संघ के तमाम पदाधिकारी मौजूद थे।

आज के स्वर्ण, रजत, कांस्य पदक विजेताओं के नाम इस प्रकार है-
बालिका कुश्ती
73 किलोग्राम : प्रिया, सुनीमा, शिखा दवास व संजना।
69 किलोग्राम : रमनदीप कौर, लक्ष्मी कुमारी, हर्षिता।

फ्री स्टाइल बालक वर्ग
51 किलो : प्रमोद मलिक, अक्षय, गगनदीप व सुखदेव।
60 किलो : अमन, मोहित, दीपांशु सरोहा व नितिन।
80 किलो : दीपक चहल, दुष्यंत, प्रवीण कुमार व नीरज।
92 किलो :  दीपक, अंकित, अनुज तोमर व बेताल।
110 किलो : साहिल, प्रतीक, विलाश व ऋषिकेष
45 किलो : अमन कुमार, अजय, हर्ष व अरविंद।
42 किलो : सुदर्शन, आकाश, रवि व सुरेंद्र
71 किलो : विजय, मोहित, संदीप व अमन सिंह।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights