रांची। रांची के रहने वाले जीतू सिंह मुंडा व रोहन उरांव ने लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करते हुए तलवारबाजी यूनिवर्सिटी गेम में भाग लिया। जिसमें दोनो ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया। दोनों खिलाड़ी रांची के मोराबादी स्थित तलवारबाजी प्रशिक्षण केंद्र में अभ्यास करते हैं। यह केंद्र झारखंड तलवारबाजी संघ की देखरेख में चलता है।
झारखंड तलवारबाजी संघ के अध्यक्ष अर्चित आनंद ने बताया कि इस केंद्र में बच्चों को उम्दा ट्रेनिंग दी जाती है, दो ट्रेनर हैं यहां जो बच्चों को सिखाते हैं। दोनो खिलाड़ियों को उन्होंने बधाई दी और झारखंड और देश का नाम रोशन करने हेतू प्रेरित किया। संघ के सचिव जयकुमार सिन्हा, कोषाध्यक्ष करमवीर उरांव सहित संघ के अन्य पदाधिकारियों ने भी बधाई दी।