33 C
Patna
Tuesday, October 22, 2024

पूर्वी क्षेत्र Junior Athletics Championship : पहले दिन झारखंड ने जीते 4 स्वर्ण समेत 9 पदक

भारतीय एथलेटिक संघ नई दिल्ली एवं ओडिशा एथलेटिक्स संघ के संयुक्त तत्वावधान में ओड़िशा के भुवनेश्वर शहर के कलिंगा स्टेडियम में आयोजित 35वीं पूर्वी क्षेत्र जूनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में झारखंड के एथलीटों का पहला दिन चमकदार प्रदर्शन रहा। जहां राज्य के एथलीटों ने पहले दिन 4 स्वर्ण, 2 रजत एवं 3 कांस्य पदक जीता।

पहले दिन के विजेता खिलाड़ी।
स्वर्ण
बालक-20 : हैमर थ्रो-प्रीतम शर्मा
बालिका-16 : 60 मीटर- ममता मेरी मुर्मू
बालिका अंडर-20 लंबी कूद-प्रीति लकड़ा
बालक अंडर-20-1500 मीटर-विवेक पाल
रजत
बालक अंडर-16- लांग जंप विनीत उरांव
बालिका अंडर-20-400 मीटर आकांक्षा कुमारी
बालक अंडर 20-1500 मीटर-प्रदीप कुमार
कांस्य
बालक अंडर-20- 5000 मीटर-पवन सिंह
बालिका अंडर-16- 80 मीटर हर्डल्स – दशमी कांडूलना
बालिका अंडर 20- लंबी कूद-हुस्नारा प्रवीण

झारखंड एथलेटिक्स संघ प्लानिंग कमिटी के चेयर मैन डॉ मधुकांत पाठक, जे ए ए अध्यक्ष सी डी सिंह, सचिव एस के पांडेय समेत संघ के पदाधिकारियों ने पदक विजेता खिलाड़ियों एवम टीम प्रशिक्षक – आशु भाटिया , अनुभा खाखा, टीम मैनेजर मनोज सिंह, सुनीता सिंह को बधाई दी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest Articles

Verified by MonsterInsights