Monday, June 22, 2026
Home Slider पाकिस्तान क्रिकेट पर डबल अटैक, इंग्लैंड ने रद्द किया पाक का दौरा

पाकिस्तान क्रिकेट पर डबल अटैक, इंग्लैंड ने रद्द किया पाक का दौरा

by Khel Dhaba
0 comment

पाकिस्तान क्रिकेट के सामने एक और मुश्किल आ गई है। इंग्लैंड ने अक्टूबर में होने वाले अपने महिला और पुरुष टीम के पाकिस्तान दौरे को फिलहाल टाल दिया है। इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। तीन दिन पहले न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ अपनी सीमित ओवरों की सीरीज आखिरी समय पर रद्द कर दी थी। टीम ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए मैदान पर उतरने से ही इनकार कर दिया था।

ईसीबी की ओर से जारी बयान में कहा गया है, ‘इस साल की शुरुआत में हमने टी20 वर्ल्ड कप से पहले तैयारियों के लिए पाकिस्तान में मैच खेलने की हामी भरी थी। इसके अलावा महिला टीम को भी पुरुष टीम के साथ पाकिस्तान का दौरा करना था।’

ईसीबी ने कहा, ‘ईसीबी ने इस सप्ताहंत बैठक की और यह फैसला किया कि महिला और पुरुष टीम के अक्टूबर में पाकिस्तान दौरे से फिलहाल हटने का फैसला किया है।’

न्यूजीलैंड ने जब सुरक्षा कारणों से अपना दौरा रद्द किया था उसके बाद ही इंग्लैंड के दौरे पर भी सवाल उठने लगे थे। इस वीकएंड हुई बैठक में ईसीबी ने फैसला लिया कि टीमें पाकिस्तान का दौरा नहीं करेंगी। बोर्ड ने खिलाड़ियों और सपॉर्ट स्टाफ के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए यह फैसला किया है। कोरोना और बायो-बबल के माहौल के चलते खिलाड़ियों के स्वास्थ्य पर काफी बुरा असर पड़ रहा है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

About Links

Useful Links

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

ब्लास्टर ने जीता SCHOOL CRICKET LEAGUE सीजन-5 का खिताब PATNA DISTRICT SENIOR DIVISION LEAGUE : केएनसीसी के प्रखर ज्ञान का शतक Khelo India Youth Games : संभावित बिहार खो-खो टीम का ट्रेनिंग कैंप 12 अप्रैल से मुंगेर में BCA MENS U23 ONE DAY TROPHY : पटना और बेगूसराय के बीच होगा खिताबी मुकाबला

@2025 – All Right Reserved.

Facebook Twitter Instagram Linkedin Youtube Email