पटना, 16 जनवरी। सूरत (गुजरात) में आयोजित नेशनल सबजूनियर पिट्टू चैंपियनशिप में बिहार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस मैच में अक्षत ने 18,विक्रांत ने 12, प्रकाश ने 3, रितिक ने 5, आनंद ने 3,शमन्यू ने 4 और युवराज ने 5 अंक हासिल किया। बिहार ने मध्यप्रदेश को 50-33 से पराजित किया। इस बात की जानकारी बिहार बालक टीम के कोच आशुतोष कुमार तिवारी ने दी। बिहार टीम की इस उपलब्धि पर बिहार पिट्टू संघ के अध्यक्ष रंजीत कुमार सिं, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश, संयुक्त सचिव कार्तिक मेहता, सारण जिला के सचिव सोनू कुमार सिंह, रवि राज, शुभम प्रकाश ने बधाई दी है। इस बात की जानकारी संघ के सचिव राजकुमार सिंह ने दी।

