Friday, June 20, 2025
Home Slider BCA ने घोषित किया अंडर-19 बालक वर्ग के Selection Trial का डेट

BCA ने घोषित किया अंडर-19 बालक वर्ग के Selection Trial का डेट

by Khel Dhaba
0 comment
बीसीए

पटना। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (Bihar Cricket Association बीसीए) ने अंडर-19 बालक वर्ग टीम के सेलेक्शन ट्रायल की तिथि की घोषणा कर दी है। सेलेक्शन ट्रायल चार दिनों तक पटना के अल्फा स्पोट्र्स एकेडमी (Alpha Sports Academy) में आयोजित किया जायेगा। सेलेक्शन ट्रायल में इस बार जिला की टीम नहीं जो अंडर-19 टूर्नामेंट में खेली हैं या जिनका चयन हुआ था उसके खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
19 और 20 सितंबर को रेस्ट ऑफ शाहाबाद जोन, रेस्ट ऑफ पाटलिपुत्रा जोन, रेस्ट ऑफ वेस्टर्न जोन और रेस्ट ऑफ मिथिलांचल जोन के प्लेयर हिस्सा लेंगे।
21 और 22 सितंबर को होने वाले सेलेक्शन ट्रायल में रेस्ट ऑफ सीमांचल जोन, रेस्ट ऑफ अंगिका जोन, रेस्ट ऑफ सेंट्रल जोन और रेस्ट ऑफ मगध जोन के प्लेयर हिस्सा लेंगे।
23 सितंबर को सभी आठ जोनों की चैंपियन टीमों के खिलाड़ी भागे लेंगे।

खिलाड़ियों को रहने और खाने समेत अन्य व्यवस्था खुद करनी होगी। खिलाड़ी अपने साथ डिजिटल बर्थ सर्टिफिकेट , पिछले 3 वर्षों की मार्कशीट, स्कूल छोड़ने का प्रमाण पत्र, बोनाफाइड प्रमाण पत्र, पैन कार्ड, रद्द किया गया चेक, पते का प्रमाण पत्र, रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो (2) लाना होगा। अधिक जानकारी के लिए ए के चंदन, मैनेजर क्रिकेट ऑपरेशंस से मोबाइल नंबर 9247924151 पर संपर्क करें।

यह है सेलेक्शन ट्रायल का शेड्यूल
19 और 20 सितंबर

  1. रेस्ट ऑफ शाहाबाद जोन : कैमूर, भोजपुर, बक्सर, औरंगाबाद
  2. रेस्ट ऑफ पाटलिपुत्र जोन : पटना, वैशाली, सारण
  3. रेस्ट ऑफ वेस्टर्न जोन : सीवान, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण
  4. रेस्ट ऑफ मिथिलांचल जोन : दरभंगा,सीतामढ़ी,सुपौल,मधुबनी
    21 और 22 सितंबर
  5. रेस्ट ऑफ सीमांचल जोन : किशनगंज, पूर्णिया, अररिया, मधेपुरा
  6. रेस्ट ऑफ अंगिका जोन : भागलपुर,मुंगेर,जमुई,लखीसराय
  7. रेस्ट ऑफ सेंट्रल जोन : समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, सहरसा, खगड़िया
  8. रेस्ट ऑफ मगध जोन : गया, जहानाबाद, नालन्दा, शेखपुरा
    23 सितंबर
    सभी 8 जोन की चैंपियन : कटिहार, बेगूसराय, बांका, शिवहर, नवादा, अरवल, गोपालगंज, रोहतास

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights