Saturday, March 14, 2026
Home Slider वीमेंस प्रीमियर लीग में मैथ्यूज व सिवर-ब्रंट का ऑलराउंड प्रदर्शन, मुंबई विजयी

वीमेंस प्रीमियर लीग में मैथ्यूज व सिवर-ब्रंट का ऑलराउंड प्रदर्शन, मुंबई विजयी

by Khel Dhaba
0 comment

मुंबई। मुंबई इंडियंस ने हेली मैथ्यूज़ (तीन विकेट, 77 रन) और नैटली सिवर-ब्रंट (एक विकेट, 55 रन) के हरफनमौला प्रदर्शन की बदौलत विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में सोमवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पर नौ विकेट की विशाल जीत दर्ज की।

This image has an empty alt attribute; its file name is adv-Cricketershop.com_-1-1024x576.jpg

पहले बल्लेबाजी करते हुए बेंगलुरु 18.4 ओवर में 155 रन पर ऑलआउट हो गयी। मुंबई ने 156 रन के लक्ष्य को 14.2 ओवर में सिर्फ एक विकेट गंवाकर हासिल कर लिया।

This image has an empty alt attribute; its file name is adv-kabaddi-1024x654.jpg

बैंगलोर के कई बल्लेबाजों को अच्छी शुरुआत मिली लेकिन कोई भी इसे बड़ी पारी में नहीं बदल सका। विकेटकीपर ऋचा घोष ने 26 गेंद पर तीन चौकों और एक छक्के के साथ बैंगलोर के लिये सर्वाधिक 28 रन बनाये।

This image has an empty alt attribute; its file name is adv-St-Pauls-International-High-School-1-scaled.jpg

गेंद से तीन विकेट चटकाने वाले मैथ्यूज़ ने मुंबई के लिये पारी की शुरुआत की और नाबाद अर्द्धशतक जड़कर टीम को जीत दिलाई। मैथ्यूज़ ने अपनी विस्फोटक पारी में 38 गेंद खेलकर 13 चौकों और एक छक्के के साथ नाबाद 77 रन बनाये।

This image has an empty alt attribute; its file name is adv-alpha-1-1024x1024.jpg

एक विकेट लेने वाली सिवर ब्रंट ने मैथ्यूज़ का साथ देते हुए 29 गेंद पर नौ चौकों और एक छक्के की बदौलत 55 रन की नाबाद अर्द्धशतकीय पारी खेली। दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिये सिर्फ 56 गेंद में 114 रन की अविजित साझेदारी के साथ लक्ष्य को बौना साबित किया और मुंबई को आसान जीत दिला दी।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bihar-Cambridge-Cricket-Academy-8.jpeg

मुंबई दो मैचों में दो जीत के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर कायम है, जबकि बैंगलोर को अब भी अपनी पहली जीत का इंतजार है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights