Tuesday, June 9, 2026
Home Slider राशिद खान ने कप्तानी छोड़ी, नबी को जिम्मेवारी

राशिद खान ने कप्तानी छोड़ी, नबी को जिम्मेवारी

by Khel Dhaba
0 comment
बीसीए अंतर जिला क्रिकेट

काबुल। स्टार स्पिनर राशिद खान के उनकी सलाह के बिना राष्ट्रीय टीम का चयन करने के विरोध में कप्तानी से हटने के बाद अनुभवी आलराउंडर मोहम्म्द नबी को आगामी टी20 विश्व कप के लिए अफगानिस्तान का कप्तान नियुक्त किया गया है।

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) ने अभी तक नबी की नियुक्ति की आधिकारिक घोषणा नहीं की लेकिन इस 36 वर्षीय आलराउंडर ने ट्वीट करके बताया कि है कि उन्हें टीम की कमान सौंपी गयी है।

नबी ने ट्वीट किया,  इस महत्वपूर्ण दौर में मैं टी20 प्रारूप में राष्ट्रीय क्रिकेट टीम की अगुवाई करने की एसीबी की घोषणा की प्रशंसा करता हूं। हम आगामी टी20 विश्व कप में राष्ट्र की शानदार छवि पेश करेंगे।’’

राशिद ने गुरुवार को कप्तान पद से हटने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि टी20 विश्व कप के लिये टीम को अंतिम रूप देने से पहले उनसे नहीं पूछा गया था। टी20 विश्व कप 17 अक्टूबर से 14 नवंबर के बीच यूएई और ओमान में खेला जाएगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.