Tuesday, June 9, 2026
Home Slider IND vs ENG : भारत और इंग्लैंड के बीच आज नहीं खेला जाएगा टेस्ट मैच, सामने आई ये बड़ी वजह

IND vs ENG : भारत और इंग्लैंड के बीच आज नहीं खेला जाएगा टेस्ट मैच, सामने आई ये बड़ी वजह

by Khel Dhaba
0 comment

आखिरी टेस्ट मैच को टाल दिया गया है। वहीं अभी BCCI अधिकारियों के बीच आज बैठक चल रही है। आपसी सहमति से अंतिम फैसला लिया जाएगा।

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच शुक्रवार से खेला जाने वाले अंतिम और पांचवें टेस्ट मैच को लेकर बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। कोरोना के चलते आखिरी टेस्ट मैच को टाल दिया गया है। वहीं अभी बीसीसीआई अधिकारियों के बीच आज बैठक चल रही है। आपसी सहमति से अंतिम फैसला लिया जाएगा।

बता दें कि टेस्ट मैच को एक या उससे अधिक दिनों के लिए टाल दिया जा सकता है। इस पर चर्चा की जा रही है। बीसीसीआई का कहना है कि एक दिन के लिए मैच को टाला जाना उन्हें स्वीकार्य है, लेकिन यह समय एक दिन से अधिक भी हो सकता है।

बता दें कि टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री और सपोर्ट स्टाफ के तीन सदस्य इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे। इस बीच टीम में असिस्टेंट फिजियो योगेश परमार भी पांचवें टेस्ट मैच से पहले कोविड-19 से संक्रमित पाए गए थे। जिसके चलते अब टेस्ट मैच को टाला गया है।

गौरतलब है कि टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों का कोरोना की आरटी-पीसीआर जांच करवाई गई थी, जोकि निगेटिव आई थी। इसके बाद दोनों बोर्ड ने मैच को तय समय यानी शुक्रवार से शुरू करने पर ही सहमति जताई थी। लेकिन फिर से हुई दोनों बोर्ड की बातचीत में आखिरी टेस्ट मैच को टालने का फैसला लिया गया है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.